सुचिता कृपलानी काजल 25 जून वर्ष 1908 को सुचिता कृपलानी का जन्म हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ वे देश की पहली महिला मुख्यमंत्री रहे वर्ष 1963 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला सुचिता बतौर स्वतंत्रता सेनानी महिलाओं की पथ प्रदर्शक दी थी वह भारतीय संविधान निर्माता सदस्यों में से एक ही सुचिता ने तमाम युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सुचेता जेल भी गई 14 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ऐतिहासिक भाषण से पहले उन्होंने राष्ट्रगान गाया था। 25 जून वर्ष 1975 की रात स्वतंत्र भारत के इतिहास में आपातकाल को लोकतंत्र के काले अच्छा के रूप में याद किया जाता है आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे और देश के नागरिकों के सभी अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। 12 जून वर्ष 1975 को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का चुनाव घोषित कर दिया था और उनके प्रतिद्वंदी राजनारायण को विजई घोषित कर दिया था राजनारायण की दलील थी कि इंदिरा गांधी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते सीमा से अधिक रुपया खर्च किया और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल किया तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इंदिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी थी आज का इतिहास
25 Jun 2022 08:28AM,by: BHUPENDRA DEWANGAN
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक माइनिंग इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह घर के कमरे में ही पंखे से लटका हुआ मिला है। सुबह जब छात्र की मां पहुंची तो खुदकुशी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छात्र ने बिना किसी दबाव में जान देने की बात कही गई है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
25 Jun 2022 05:08AM,by: BHUPENDRA DEWANGAN
ED की पूछताछ में फंसे राहुल गांधी के लिए एक और बुरी खबर सामने आयी । केरल के वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला किया गया है. राहुल गांधी के दफ्तर पर हमले के दौरान तोड़ फोड़ की गई. इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं. सत्तारूढ़ माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र इकाई एसएफआई का विरोध मार्च हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने राहुल गांधी के कार्यालय घुसकर तोड़फोड़ की. इस हमले की केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने इसकी निंदा की है। भारतीय युवा कांग्रेस ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय की दीवार पर चढ़कर एसएफआई (SFI) के झंडे पकड़े कुछ गुंडों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने इस मामले में तोड़फोड़ की पुष्टि की है, जांच की बात भी कही है। राहुल गांधी के कार्यालय में की गई तोड़फोड़,
25 Jun 2022 01:29AM,by: BHUPENDRA DEWANGAN
व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों की पदस्थापना सूची स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई शासन द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद हिंदी और इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों की पदस्थापना की है। आत्मानंद स्कूल हेतु पदस्थापना की सूची जारी
09 Jun 2022 11:32PM,by: BHUPENDRA DEWANGAN
अगले 48 घंटे में अरब सागर के मध्य भाग , दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भाग , गोवा , कर्नाटक के कुछ और भाग , तमिलनाडु के बचे हुए भाग , आंध्र प्रदेश के कुछ भाग तथा पश्चिम मध्य तथा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग में अगले 48 घंटे में मानसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है । कल 10 जून को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । प्रदेश में एक - दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अंधड़ चलने की संभावना है । कल 10 जून से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है ।
09 Jun 2022 11:32PM,by: BHUPENDRA DEWANGAN
माना कैम्प स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आज कैंपस इंटरव्यू होगा । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना कैम्प में मारुति सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम हरियाणा द्वारा आईटीआई ( एनसीव्हीटी एवं एससीव्हीटी तथा शासकीय एवं निजी आईटीआई ) से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों एवं 10 वीं की परीक्षा में 40 प्रतिशत मार्क से उत्तीर्ण युवाओं फिटर , वेल्डर , पेंटर , एमएमवी , डीजल मैकेनिक , मोटर मैकेनिक , टर्नर , मशीनिष्ट , सीओई ( आटोमोबाईल ) ट्रेक्टर मेकैनिक पद के लिए 9 जून को सुबह 10 बजे से कैपस इंटरव्यू होगा । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना कैम्प में कैंपस इंटरव्यू
09 Jun 2022 05:19AM,by: BHUPENDRA DEWANGAN
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

