राजनांदगांव

Generic placeholder image

बलौदाबाजार के कलेक्टर रजत बंसल का तबादला होने के बाद उनके अल्प समय में किए गए अच्छे कार्यों और आम जनता से उनके व्यवहारों से लोग काफी प्रभावित है यही वजह है कि जब कलेक्टर रजत बंसल सोमवार को नवनियुक्त कलेक्टर चंदन कुमार को कार्यभार सोपने के पश्चात जब रायपुर निकल रहे थे तभी लोगों को इसकी जानकारी होने पर पलारी बस स्टैंड चौक और खरतोरा चौक में सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर रजत बंसल का विदाई करने पहुंच गए । बीच सड़क में कलेक्टर का इंतजार करते लोगों के झुंड को देखकर कलेक्टर श्री बंसल ने अपनी गाड़ी रुकवाई और लोगो का अभिवादन स्वीकार किया । इस दौरान भारी संख्या में जनप्रतिनिधि युवा पत्रकार और महिलाएं मौजूद थे जिन्होंने श्री बंसल से कहा कि बहुत से अधिकारी यहां आए और गए भी पर पहली बार ऐसा एहसास हो रहा है कोई अपना हमसे बिझड़ रहा है आपका अपनापन और जनहित में किए गए कार्यों में आपका एक अलग स्थान हमारे दिलो में बना दिया है । काफी सहजता से लोगों से मिले उनके बात सुने और उनका काम किए और यही आपके कार्यप्रणाली ने हमे यह खीच लाया सबके साथ समानता का व्यवहार ने एक आम आदमी को भी आपसे जोड़ दिया । कलेक्टर रजत बंसल को तबादले के बाद नागरिकों ने दि भावभीनी बिदाई

02 May 2023 08:57AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

सात साल की मासूम बच्ची दुर्गेश्वरी साहू, पिता पुरुषोत्तम साहू ग्राम - नचनिया (साल्हेवारा ) जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के निवासी है ,बच्ची के दिल में तीन छेद डॉक्टरों के द्वारा बताया गया है, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही बच्ची जिसका कई दिनों से इलाज चल रहा है, ईधर बच्ची का गरीब पिता इलाज के लिए दर-दर गुहार लगा रहा है बच्ची का गरीब बाप इलाज़ करा-करा कर गंगाली की स्थिति में पहुंच गया है. घर में खाने के लाले पड़ गए है , क्योंकि बच्ची की दवाइयाँ महँगी है जिसे हर दिन दवाई की जरुरत होती है बच्ची का इलाज बेंगलुरु में होना बताया गया है जिसका खर्च 15 लाख रुपया होना है ,कतिपय लोगो के द्वारा बच्ची के पिता को दिग्भ्रमित किया गया और कुछ मीडिया ने गलत तरीके से शासन प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए खबरे बनाई जब बच्ची का पिता इन सब बातो से अनभिज्ञ था अब बच्ची का पिता माननिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मदद की उम्मीद और आश लगाते हुए मदद की गुहार लगा रहा है, वह कई तरीके से अपनी बात मुख्यमंत्री जी तक पहुँचाना चाहता है लेकिन सही माध्यम ना मिलने के कारण उन तक नहीं पहुंच पा रहा है, उम्मीद है की उसे मदद जरूर मिलेगी मुख्यमंत्री जी से |

04 Oct 2022 08:20AM,
by: Imran Khan