Babuaa Desk

Generic placeholder image

 देहदान की प्रक्रिया में किसी मृत व्यक्ति के शरीर को चिकित्सा छात्रों के अध्ययन के लिए मृत व्यक्ति के वैध इच्छा अनुसार दान किया जाता है। ऐसे व्यक्ति जिनका मस्तिष्क मृत हो जाता है उसके परिवार जनों की सहमति से अंग दान भी किया जाता है ।प्रमुख रूप से आंख,यकृत, फेफड़ा दिल और चमड़ा दान होता है। जिंदा व्यक्ति के शरीर में एक अंग ऐसा भी है दिल,जो केवल धड़कता भर नही है बल्कि प्रेम या प्यार में लेन देन के अलावा गच्चा खाने पर तोड़ फोड़ के भी काम आता है। प्रेम और विरह रस के गीतों में दिल की बहुत बड़ी जगह है। के एल सहगल से लेकर अरिजीत सिंह और नूरजहां से लेकर श्रेया घोषाल से गीतकारों ने दिल लेने,देने, जलाने, जोड़ने तोड़ने,के गीत गवाए है। दिल ही तो है!

29 Sep 2024 10:14AM,
by: Babuaa Desk