Babuaa Desk

Generic placeholder image

प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज सोमवार 17 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है प्राप्त 10.15 बजे शंकर नगर निवास से प्रस्थान कर 10.30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में प्रधानमंत्री जी का ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ योजना अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात श्रम मंत्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 12.45 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के खाते में राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

17 Sep 2024 02:26AM,
by: Babuaa Desk