मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत तारा बहरा, तहसील केल्हारी के निवासी श्री अरविन्द कुमार सिंह एक साधारण किसान थे। उनका जीवन भी अन्य ग्रामीण किसानों की तरह संघर्ष पूर्ण और चुनौतियों से भरा हुआ था। सीमित संसाधनों और पारंपरिक खेती के साधनों के माध्यम से आजीविका चलाने वाले अरविंद के लिए अपने परिवार की जरूरतें पूरी करना आसान नहीं था। फिर भी अरविन्द ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने जीवन के हर मोड़ पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया और हमेशा कुछ नया करने की कोशिश की। उनकी जिजीविषा और आत्मविश्वास ने उन्हें एक ऐसे रास्ते पर अग्रसर किया, जिसने न केवल उनके जीवन को बदल दिया, बल्कि उनके जैसे सैकड़ों किसानों के लिए एक नया मार्ग भी प्रशस्त किया। अरविन्द कुमार सिंह का जन्म एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता खेती से जुड़े थे, और खेती ही उनके परिवार की मुख्य आजीविका का स्रोत था। अपने परिवार के अन्य सदस्यों की तरह अरविन्द भी बचपन से ही खेतों में काम करने लगे थे। उन्होंने अपने परिवार के साथ खेतों में मेहनत की और फसल उगाने के पारंपरिक तरीकों को सीखा। उनका परिवार खेती से होने वाली मामूली आय पर निर्भर था, जो अक्सर मौसम की अनिश्चितताओं, फसल की बर्बादी, और बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण अपर्याप्त साबित होती थी। अरविन्द को यह अहसास हुआ कि पारंपरिक खेती से मिलने वाली आय उनके परिवार के लिए पर्याप्त नहीं थी, और उन्हें किसी वैकल्पिक आय स्रोत की तलाश करनी होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अरविन्द ने पारंपरिक खेती के अतिरिक्त अन्य विकल्पों के बारे में सोचना शुरू किया। वे जानते थे कि कृषि के क्षेत्र में कुछ नया करना आसान नहीं होगा, लेकिन उनका दृढ़ निश्चय और अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य की चाहत उन्हें नए रास्तों की खोज के लिए प्रेरित करती रही।
15 Sep 2024 11:01AM,by: Babuaa Desk
असम सरकार ने ग्रेड III पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए ‘स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी’ परीक्षा के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार द्वारा जारी निलंबन आदेश ग्रेड III पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौरान 15 सितंबर (आज) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक साढ़े तीन घंटे के लिए लागू है।
15 Sep 2024 05:34AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र झारखंड के तेज विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री झारखंड के जमशेदपुर में होंगे, जहां वह छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और 21,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे।
15 Sep 2024 05:34AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







