Babuaa Desk

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत चुरेली, परसापानी और उमरिया दादर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति के सैकड़ों लोग शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए।  
    
ग्राम पंचायत चुरेली में आयोजित पीएम जनमन शिविर में 31 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 10 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, 11 हितग्राहियों को पीएम किसान सम्मान निधि और 16 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत परसापानी में 22 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 29 हितग्राहियों को जाति प्रमाण, 23 हितग्राहियों को पीएम सम्मान निधि एवं 29 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। ग्राम उमरिया दादर शिविर में 77 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, 15 हितग्राहियों को बैल जोड़ी, छह हितग्राहियों को स्टिक और पांच हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में मौके पर ही योजनाओं का लाभ मिलने से विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा एवं बिरहोर आदिवासी बहुत खुश दिखाई दिए।

12 Sep 2024 03:04PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

आरजी कर में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ गतिरोध जारी रहने के कारण ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। प्रदर्शनकारी डॉक्टर, जिन्हें ममता बनर्जी की मौजूदगी में बंगाल सरकार के साथ बातचीत करनी थी, ने तब तक आगे बढ़ने से इनकार कर दिया जब तक कि बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। ममता बनर्जी ने कहा, "लोगों की खातिर, मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं; मैं आरजी कर अस्पताल के मारे गए डॉक्टर के लिए भी न्याय चाहती हूं।" ‘मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं’: ममता बनर्जी

12 Sep 2024 02:46PM,
by: Babuaa Desk