Babuaa Desk

Generic placeholder image

पुलिस ने बताया कि हाल ही में थमनपोकपी और सनसाबी में हुई गोलीबारी की घटनाओं में शामिल हथियारबंद लोगों की तलाश के लिए शनिवार शाम को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीमें याइंगंगपोकपी और आसपास के पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, "जब तक इलाके से हथियारबंद बदमाशों को नहीं हटा लिया जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।" हालांकि, सुरक्षा बलों की एक टीम को सैबोल गांव के पास आदिवासी महिलाओं ने रोक लिया और वापस जाने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वहां से लौटना पड़ा। मणिपुर : सेना, पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया

28 Dec 2024 06:25PM,
by: Babuaa Desk