ओडिशा के भद्रक जिले में बैतरणी नदी के किनारे शैव और बौद्ध देवताओं के अवशेषों सहित प्राचीन मूर्तियां खोजी गई l इस खोज में 18 मूर्तियां शामिल हैं, जिनमें से कुछ शैव और बौद्ध देवताओं की दुर्लभ प्रतिमाएं हैं, जो छठी या सातवीं शताब्दी की हैं। ओडिशा के भद्रक जिले में प्राचीन शैव और बौद्ध मूर्तियां मिलीं
28 Dec 2024 01:22AM,by: Babuaa Desk
अबाया ( बुर्का ) पहने एक महिला द्वारा बॉक्सिंग गेम में उच्च स्कोर बनाने का एक वायरल वीडियो इंटरनेट पर तूफ़ान मचा रहा है। इस वीडियो को 1.3 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। राहगीर अचंभित होकर देख रहे हैं क्योंकि कैप्शन में लिखा है "मीन स्विंग" और उसके बाद लिखा "यह एक उच्च स्कोर है।" अबाया (बुर्का) में एल्मा हाजरोविक ने बॉक्सिंग गेम रिकॉर्ड बनाया
28 Dec 2024 01:22AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्म विभूषण स्वर्गीय रतन टाटा की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने श्री रतन टाटा के देश के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि रतन टाटा जी का देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा जी द्वारा देश और समाज में बेहतर बदलाव लाने के लिए किए गए कार्य हम सबके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
27 Dec 2024 01:50PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आधुनिक हिन्दी के युग प्रवर्तक, हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवि और छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ पद्मभूषण सुमित्रानंदन पंत की 28 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने हिन्दी साहित्य में सुमित्रानंदन पंत जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि पंत जी को हिंदी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ साहित्यकारों में गिना जाता है। उनकी रचनाओं में प्रकृति और सौंदर्य के रमणीय चित्र मिलते हैं। उनकी कविताओं में छायावाद की सूक्ष्म कल्पनाओं व कोमल भावनाओं के साथ प्रगतिवाद और विचारशीलता का पुट भी मिलता है। उन्होंने दर्शन और मानव कल्याण की भावनाओं से ओतप्रोत कविताओं की भी रचना की। हिंदी साहित्य सेवा के लिए उन्हें ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से विभूषित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जी की कालजयी रचनाएं और हिन्दी साहित्य में उनका योगदान चिरस्थायी रहेंगे।
27 Dec 2024 01:48PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे जी के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि कुशाभाऊ जी नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था। कुशाभाऊ ठाकरे जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे निष्काम कर्मयोगी के विचार और जीवनमूल्य हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
27 Dec 2024 01:36PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मविभूषण स्वर्गीय अरूण जेटली की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि जेटली जी ने भारत के वित्त, रक्षा, कॉरपोरेट मामले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को कुशलता से संभाला और देश के विकास को नई गति दी। उन्होंने देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जेटली जी को वित्तीय मामलों का गूढ़ जानकार माना जाता था। उन्होंने भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अरुण जेटली जी का देश के विकास में दिया गया अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
27 Dec 2024 01:30PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


