Babuaa Desk

Generic placeholder image

बड़े शर्म के साथ लिखना पड़ रहा है कि भारतीय खेल इतिहास में एक ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर को खेल रत्न सम्मान से फिलहाल वंचित कर दिया है।ये भी संभव है कि उनकी भावनाओं की कद्र होगी और खेल मंत्रालय अपनी गलती सुधार कर खेल रत्न सम्मान दे भी देगा लेकिन जो प्रश्न सारगत है कि विलक्षण कार्य जिसके लिए देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित खेल मंत्री समय निकाल कर देश को गौरवान्वित करने पर मोबाइल लगा कर बधाई दे रहे थे क्या उन्हें अभी ऐसा नहीं लगा कि कुछ बाते नियम कानून से भी ऊपर होना चाहिए। मनु भाकर,इस साल अकेली ऐसी खिलाड़ी थी जिन्हें दो पदक मिलने के साथ ही खेल मंत्रालय को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान देने की घोषणा कर देनी थी।दुख इस बात का है कि इस देश में नौकरशाहों के लकीर के फकीर होने के कारण नियम कानून की दुहाई देकर सम्मान देने के बजाय भीख मांगने की स्थिति ला दी जाती है।मनु भाकर के साथ भी ऐसा हो रहा है। मनु भाकर को खेल रत्न देने की घोषणा राष्ट्रपति करे

24 Dec 2024 12:39PM,
by: Babuaa Desk