Babuaa Desk

Generic placeholder image

  यदि कोई व्यक्ति जिला न्यायालय,राज्य के उच्च या देश के सर्वोच्च न्यायालय से निर्दोष साबित होता है इसका एक ही अर्थ निकलता है कि अभियोजन पक्ष के पास सबूत नहीं थे। सरकारी कर्मचारी के लिए उनके उच्च अधिकारी साजिश रचते है और अपने अहंकार की संतुष्टि पूर्ण कर विभाग में संदेश देते है कि देख लो। दरअसल उच्च अधिकारी अपने गलत कार्यों को पूरा करने के लिए मातहत अधिकारियों पर अनैतिक दबाव बनाते है या उनकी बाते न मानने पर जबरिया ऐसे षडयंत्र रचते है जिससे सरकारी कर्मचारी कानूनी दांवपेच में उलझते है,केरियर तबाह होता है,सामाजिक प्रतिष्ठा अलग खराब होती है। मैं स्वयं ऐसे षड्यंत्रों का शिकार हूं इस कारण जी पी सिंह के साथ हुए षडयंत्र की कड़ी निंदा करता हूं और उच्च अधिकारियो को सचेत करता हूं कि वे अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने या विधायिका को खुश करने के लिए गलत काम न करे। सत्य की जीत,बनाम जी पी सिंह की बहाली

15 Dec 2024 05:48AM,
by: Babuaa Desk