Babuaa Desk

Generic placeholder image

 क्रिकेट खेलने वाले देशों में आजकल एक परम्परा सी बन गई है कि अधिकांश देश अपनी जमीं पर टेस्ट सीरीज नहीं हारते है। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है इसलिए कभी कभार मेजबान देश को मेहमान देश उनकी सरजमीं पर हरा देते है।हाल ही में न्यूजीलैंड ने भारत को ऐसे ही 3-0से टेस्ट सीरीज में हरा दिया। न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। 22नवंबर 2024से पांच टेस्ट की सीरीज शुरू होने वाली है। भारत , ऑस्ट्रेलिया में अब तक तेरह टेस्ट सीरीज खेल चुका है।1947से भारत की टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया जा रही है। केवल विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया की जमी पर ऑस्ट्रेलिया को दो सीरीज(2018-19और2020- 21) में हराने का गौरव मिला है। सुनील गावस्कर , कपिल देव,सौरव गांगुली ऐसे कप्तान रहे है जो सीरीज बराबर कर वापस आए है।1977 बिशन सिंह बेदी एकमात्र कप्तान रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट की सीरीज में दो दो की बराबरी पर थे लेकिन पांचवा टेस्ट जीत नहीं सके। ऑस्ट्रेलिया बारह में से नौ सीरीज जीतकर ये डर बनाकर तो रखा है कि ऑस्ट्रेलिया में जीत आसान नहीं है दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को 2018-19और 2020-21में सीरीज जीतने वाले कप्तान विराट ने तोड़ा था हार का मिथक

20 Nov 2024 10:38AM,
by: Babuaa Desk