Babuaa Desk

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कानूनविद बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 18 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोगों में जागृति फैलाने के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी ने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।  सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे।ठाकुर छेदीलाल जी की उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

18 Sep 2024 02:17AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अमर बलिदानी गोंड राजा श्री शंकर शाह और उनके पुत्र श्री कुंवर रघुनाथ शाह की 18 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह जी ने अंग्रेजों के अत्याचार और गुलामी विरुद्ध आवाज उठाई और अपना बलिदान देकर मध्य भारत में आजादी की अलख जगाई। श्री साय ने कहा कि राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उनकी अमर बलिदान गाथा  चिरकाल तक भारतीयों को गर्व, गौरव और स्वाभिमान की अनुभूति कराती रहेगी।

18 Sep 2024 02:17AM,
by: Babuaa Desk