दिल्ली की मंत्री आतिशी का अगला मुख्यमंत्री बनना तय है, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। मामले से वाकिफ लोगों ने बताया कि केजरीवाल द्वारा उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने के बाद आप विधायकों ने खड़े होकर उनके नाम का समर्थन किया। आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने को तैयार
17 Sep 2024 06:17AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर से शुरू हो रहे पितृ पक्ष के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पितर पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। मान्यता है कि पितर पक्ष में पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध और दान करते हैं। उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं।
17 Sep 2024 02:26AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री साय ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उन्होंने समाज में श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है। भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी भी गई है।
17 Sep 2024 02:26AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 17 सितंबर को सवेरे 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे।
17 Sep 2024 02:26AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज सोमवार 17 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है प्राप्त 10.15 बजे शंकर नगर निवास से प्रस्थान कर 10.30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में प्रधानमंत्री जी का ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ योजना अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात श्रम मंत्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 12.45 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के खाते में राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
17 Sep 2024 02:26AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के हो रहे विस्तार का लाभ पड़ोसी राज्य झारखंड को भी मिल रहा है। जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 26 किलोमीटर दूर जशपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोदाम झारखंड बॉर्डर के समीप है। यहां पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में झारखंड के आसपास के गावों के लोग अपना इलाज कराने आते हैं। इसके साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी यहां पर बन रहा है।
17 Sep 2024 02:25AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में विराजे भगवान श्री गणेश का पूरे विधि-विधान से पूजन-हवन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृध्दि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों को अंनत चतुर्दशी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय के परिवारजन व अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
17 Sep 2024 02:25AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








