मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भूदान आंदोलन के प्रणेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की 11 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि विनोबा जी ने अपना जीवन गरीबों और दलितों की सेवा हेतु समर्पित कर दिया तथा उनके अधिकारों के लिये खड़े हुए। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में अथक प्रयास किया। साथ ही आचार्य भावे ने देश में आजादी की अलख जगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री साय ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे का सामाजिक सुधार और दीन दुखियों के उत्थान के प्रति उनका अटूट समर्पण हमें आज भी प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर किया नमन
11 Sep 2024 01:34AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हिंदी साहित्य की महिषी कवियित्री महादेवी वर्मा की 11 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैं। हिंदी साहित्य में महादेवी वर्मा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि महादेवी जी विलक्षण प्रतिभा की धनी कवियित्री थी। उन्हें आधुनिक युग की ‘मीरा’ भी कहा जाता है। वह उन विरले साहित्यकारों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी भाषा और शिल्प में नवाचार की बुनियाद रखी।
11 Sep 2024 01:34AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर बहादुर वनकर्मियों और पर्यावरण संरक्षकों के बलिदान को नमन किया है। वन शहीदों के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री साय ने कहा है कि राष्ट्रीय वन शहीद दिवस हर साल 11 सितंबर को वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले बहादुर वनकर्मियों और पर्यावरण संरक्षकों की याद में मनाया जाता ।
11 Sep 2024 01:34AM,by: Babuaa Desk
तूफान यागी के बाद येन बाई प्रांत में आई भीषण बाढ़ ने 59,000 से ज़्यादा लोगों को विस्थापित कर दिया है। एक वायरल वीडियो में फोंग चाऊ ब्रिज ढहता हुआ दिख रहा है, जिसमें 13 लोगों के लापता होने की ख़बर है। हनोई में बाढ़ का पानी ऐतिहासिक स्तर पर पहुँचने के बाद बचाव अभियान जारी है। तूफ़ान यागी ने वियतनाम को अपनी चपेट में लिया
11 Sep 2024 01:02AM,by: Babuaa Desk
सीबीआई ने सीमा शुल्क उपायुक्त और उनके दो सहयोगियों को यहां आयात खेपों के लिए सीमा शुल्क मंजूरी जारी करने के लिए कथित रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि एजेंसी ने तुगलकाबाद स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) के उपायुक्त ओम प्रकाश बिष्ट, अधीक्षक अमित कुमार, चपरासी बिजेंद्र कुमार के अलावा कस्टम हाउस एजेंट अशोक यादव और उसके कर्मचारी रविकांत मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
11 Sep 2024 01:01AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




