दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर शुक्रवार को किसान विरोधी प्रदर्शनकारियों और किसानों के बीच झड़पें हुईं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का सहारा लिया। स्थानीय लोगों का दावा करने वाले लोगों का एक समूह आज साइट पर विरोध कर रहा था, यह मांग करते हुए कि दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सेंट्रे के खेत कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने इस क्षेत्र को खाली कर दिया।
29 Jan 2021 10:52AM,by: Babuaa Desk
उसना राईस मिलर्स द्वारा खरीफ वर्ष 2019-20 के शेष्ज्ञ धान के उठाव में रूचि न लिये जाने पर खाद्य विभाग के द्वारा कुर्रा (नवापारा) स्थित सुमित ग्रेन्स प्रोसेसिंग राईस मिल में जांच कर 786 क्विंटल धान एवं 965 क्विंटल चावल छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के आदेशों का उल्लंघन किय जाने के कारण जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा खरीफ वर्ष 2019-20 के शेष धान के उठाव के लिये राईस मिलर्स को निरंतर निर्देश दिये जा रहे थे। अनेक राईस मिलर्स द्वारा धान उठाव में रूचि लेते हुये उठाव कार्य में सहयोग किया जा रहा है किन्तु कुछ राईस मिलर्स के द्वारा रूचि नहीं लेने के कारण उठाव नहीं किया जा रहा था। कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम कुर्रा (नवापारा) स्थित सुमित ग्रेन्स प्रोसेसिंग में जाकर जांच की गयी। जांच में पाया गया कि मिलर्स के द्वारा धान एवं चावल के संबंध में स्टॉफ रजिस्टर का संधारण नहीं किया गया था। इसके अतिरिक्त फर्म के द्वारा 2019-20 खरीफ वर्ष के अनुबंधित धान का उठाव भी नहीं किया गया था, जिसके कारण विभाग के अधिकारियों के द्वारा 786 क्विंटल धान एवं 965 क्विंटल चावल छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के आदेश के तहत उल्लंघन किये जाने के कारण जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।
29 Jan 2021 07:12AM, by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी स्थित मकान को आधा अधूरा बनाकर ग्राहक को दिया और साथ में अनुचित रूप से सर्विस टैक्स भी लिया इस कृत्य को व्यवसायिक कदाचरण और सेवा में निम्नता का परिचायक मानते हुए जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड पर 7 लाख 3 हजार रुपये हर्जाना लगाया।
28 Jan 2021 04:16AM,by: Babuaa Desk
दुर्ग। ऋणी किसान का बीमा काटते समय उसकी कृषि भूमि को गलत गांव में दर्ज कर दिया गया जिसके कारण किसान फसल बीमा से वंचित हो गया। बैंक के इस कृत्य को सेवा में निम्नता मानते हुए जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने बैंक ऑफ इंडिया पदमनाभपुर दुर्ग ब्रांच पर 83 हजार रुपये हर्जाना लगाया।
28 Jan 2021 04:16AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


