Imran Khan

Generic placeholder image

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक से गुजर रही है। इस दौरान बीच सड़क पर राहुल कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार और पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ एक पुश-अप चैलेंज को स्वीकार करते नजर आए। इस दौरान एक स्थानीय बच्चा भी कर्नाटक की सड़कों पर इस चुनौती में शामिल हुआ। कांग्रेस ने यह वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में राहुल गांधी को सड़कों पर चलते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक बच्चा भी इस यात्रा से जुड़ता है। उसने राहुल गांधी के पुश-अप चैलेंज दिया। इस चुनौती में डीके शिवकुमार और केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए। पार्टी द्वारा साझा किए गए वीडियो में डीके शिवकुमार सबसे पहले हार मानने वाले कांग्रेसी थे। वहीं थोड़ी देर बाद केसी वेणुगोपाल ने भी हार मान ली। हालांकि, सिर्फ राहुल गांधी के पुश-अप का तरीका ही सही था। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "एक फुल और दो हाफ पुश-अप!" चैलेंज के अंत में राहुल गांधी ने लड़के से हाथ मिलाया।

12 Oct 2022 04:26AM,
by: Imran Khan