Imran Khan

Generic placeholder image

ED जांच मामले में IAS समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत को जेल से कोर्ट लाया गया है। सूर्यकांत तिवारी को अभीअभी स्पेशल कोर्ट लेकर ईडी पहुंची है। 12 दिन पहले सरेंडर किए कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की ED रिमांड खत्म हो गई है। एजेंसी उसे अदालत लेकर पहुंची है। सम्भावना है की ईडी पुनः इन लोगों की ट्रांजिट रिमांड मांग सकती है। ED ने दो दिन की पूछताछ के बाद 13 अक्टूबर को चिप्स के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी IAS समीर विश्नोई, कोल वॉशरी के संचालक सुनील अग्रवाल और कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उनको न्यायालय में पेश कर पहले 8 दिन और फिर छह दिन की रिमांड ली। पूछताछ के बाद 27 अक्टूबर को तीनाें को न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था।

10 Nov 2022 08:59AM,
by: Imran Khan