दुर्ग जिले के रुदा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 12 साल के समीर के हत्यारे कोई और नहीं पड़ोस के दंपति निकले। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा है। आज इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।।। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम रुदा निवासी समीर साहू पिता खिलेश्वर साहू (12) 23 अक्टूबर की शाम से खेलने के बाद वापस घर नहीं पहुंचा था। देर शाम तक घर वालों ने उसकी खोज की लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तब थाने में शिकायत दर्ज कराई थी । 24 अक्टूबर की सुबह नदी के किनारे खेत के मेड़ के पास समीर का शव मिला था। हत्या की आशंका पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ में लिया।
08 Nov 2022 08:05AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित खालसा स्कूल में गुरुनानक जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा भी उपस्थित हैं
08 Nov 2022 07:37AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को गोबर खरीदी की राशि, महिला स्वसहायता समूहों और गौठान समितियों को लाभांश राशि तथा गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ना प्रोत्साहन राशि का ऑन लाईन भुगतान किया।
08 Nov 2022 07:32AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत नदीतट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।
08 Nov 2022 07:30AM,by: Imran Khan
भाजपा सांसद सुनील सोनी ने राजधानी में दो करोड़ रुपए के काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सांसद सोनी ने कहा कि जो काम हो चुके हैं, उसका टेंडर कैसे किया जा सकता है? सांसद सोनी ने कहा कि तेलीबांधा से वीआईपी रोड पर डिवाइडर सजाने-संवारने के नाम पर दो करोड़ रुपए का खेल किया गया है। जब काम लगभग हो गया है, तब नगर निगम ने इसका टेंडर जारी किया है। निविदा सूचना बता रही है कि निविदा प्रपत्र 9 नवंबर से दिए जाएंगे। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर है। इसी दिन टेंडर खोला जाएगा। अब सवाल यह है कि जब काम निबट गया है तो इसी काम का टेंडर कैसे दिया जा सकता है? काम होने के बाद निविदा सूचना जारी होना भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण है। कांग्रेस के राज में काम पहले और निविदा बाद मे ...सुनील सोनी
08 Nov 2022 07:05AM,by: Imran Khan
बीजापुर : जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से 4 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़ाए नक्सली आगजनी और रोड ब्रेक करने जैसी घटनाओं में शामिल थे. जिले में संचालित नक्सली विरोधी अभियान के तहत कारवाई में पुलिस को सफलता मिली है. बीजापुर में अलग अलग थाना क्षेत्रों से नक्सली गिरफ्तार
08 Nov 2022 06:48AM,by: Imran Khan
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कवासी लखमा पर हमला बोला उन्होंने कहा कि "कवासी लखमा के बयानों को मैं कोई विशेष तवज्जो नहीं देता हूं . वहीं कवासी लखमा के विधानसभा की दुर्गति जिस प्रकार से है पहले तो अपनी विधानसभा की स्थिति को सुधारें. उसके बाद किसी भी प्रकार का बयानबाजी करें तो कवासी लखमा के लिए ठीक रहेगा. वही कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अभी चुनावी रणभूमि का बिगुल बजा नहीं है लेकिन सरगर्मियां जरूर बढ़ने लगी है." छत्तीसगढ़ सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
08 Nov 2022 06:47AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









