एशिया कप 2022 लीग स्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, लेकिन बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने भारतीय टीम को सुपर-4 राउंड में 5 विकेट से हराकर हिसाब चुकता कर लिया. हालांकि, अब एशिया कप 2022 का फाइनल खेला जाना है. एशिया कप 2022 फाइनल मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम आमने-सामने होगी. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि शिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मेरी बेटी ने तिरंगा लहराया था.
11 Sep 2022 03:18AM,by: Imran Khan
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का दुनियाभर में जादू चल गया है. शुक्रवार को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन ही धमाकेदार कमाई की है. ब्रह्मास्त्र ने पहले ही दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ये महामारी के बाद ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ब्रह्मास्त्र के बिजनेस में दूसरे दिन भी काफी इजाफा हुआ है. फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जिसे देखकर कहा जा सकता है इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा. वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी ब्रह्मास्त्र.
11 Sep 2022 03:18AM,by: Imran Khan
लंपी वायरस ने देशभर में 58 हजार से ज्यादा गायों (Cows) की जान ले ली है. राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी इस वायरस से संक्रमण के 173 मामले दर्ज किए गए. अभी तक इसके 12 राज्यों में फैले होने की बात कही जा रही थी, अब केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा है कि 16 राज्यों में बीमारी दस्तक दे रही है. राजस्थान लंपी वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. कहा जा रहा है कि यहां मवेशियों के शव दफनाने की जगह कम पड़ गई है.
11 Sep 2022 03:18AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद संभालने पर बधाई देने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस से शनिवार को बात की और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका की सराहना की। ट्रस के पदभार ग्रहण करने के बाद से अपने पहले फोन कॉल में, मोदी ने सभी भारतीयों की ओर से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की और 96 वर्षीय दिवंगत महारानी को श्रद्धांजलि दी।
11 Sep 2022 03:18AM,by: Imran Khan
भाजपा नेतृत्व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अपने राज्यसभा के प्रमुख नेताओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करेगी। इन नेताओं को संगठनात्मक दायित्वों के साथ चुनाव क्षेत्रों के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने हाल में राज्यसभा सांसद आधा दर्जन प्रमुख नेताओं को राज्यों के संगठन प्रभारियों का दायित्व सौंपा है।
11 Sep 2022 03:18AM,by: Imran Khan
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आखिरी आरोपी दीपक मुंडी को नेपाल पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने दीपक को उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे पश्चिम बंगाल-नेपाल बॉर्डर पर स्थित झापा गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों को लगा कि ये तीनों तीनों बच्चा उठाने वाले गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने तीनों को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को इन्हें सौंप दिया।
11 Sep 2022 03:17AM,by: Imran Khan
आज एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। इस महामुकाबले के बाद एशिया को नया चैंपियन मिल जाएगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में 5 बार की चैंपियन श्रीलंका और 2 बार की विजेता पाकिस्तान आमने-सामनें होंगे। यहां पाकिस्तान के पास 10 साल बाद विजेता बनने का मौका होगा। जबकि श्रीलंका 8 साल बाद खिताब चूमना चाहेगा।
11 Sep 2022 01:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









