कांग्रेस के पांच लोकसभा सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से आग्रह किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को प्रदान की जाए। पार्टी सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खालिक ने मिस्त्री को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है। यह पत्र कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा से एक दिन पहले छह सितंबर को लिखा गया था। इन सांसदों ने पहले यह सूची सार्वजनिक करने का आग्रह किया था, जिससे मिस्त्री ने साफ इनकार कर दिया था। अब इन सांसदों ने अपने पत्र में कहा है कि उनके कहने का यह मतलब कतई नहीं है कि पार्टी के किसी आंतरिक दस्तावेज को ऐसे ढंग से जारी किया जाए कि इसका किसी भी तरीके से दुरुपयोग हो।
10 Sep 2022 03:16AM,by: Imran Khan
हरियाणा और यूपी में गणपति विसर्जन के दौरान 5 जगह बड़े हादसे हुए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में झगड़ोली नहर में गणेश जी की प्रतिमा के साथ 8 लोग बह गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं, सोनीपत में यमुना नदी में भी 2 की मौत हो गई, 2 अभी लापता हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
10 Sep 2022 03:16AM,by: Imran Khan
सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में इस साल अगस्त में निवेश बढ़कर 12,693.45 करोड़ रुपये के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस साल यह लगातार चौथा महीना है, जब एसआईपी में निवेश 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। वहीं, घरेलू शेयर बाजार में अस्थिर माहौल के बीच इस दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड में 6,120 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो अक्तूबर, 2021 के बाद पिछले 10 महीने में सबसे कम है।
10 Sep 2022 02:24AM,by: Imran Khan
राहुल गांधी भारत जोड़ो पदयात्रा के जनपथ पर हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष पथ पर चल चुके हैं। उन्हें राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं से इस मुहिम के लिए हरी झंडी भी मिल चुकी है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के अनावरण, सेंट्रल विस्टा के लोकार्पण और राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करके विपक्ष के सामने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक लंबी लकीर खींच दी है।
10 Sep 2022 02:23AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









