Imran Khan

Generic placeholder image

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस बुधवार, 7 सितंबर से 'भारत जोड़ो' यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरान पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक लोगों से संपर्क बढ़ाएंगे। दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के श्रीपेरंबदूर स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी 'मेक इंडिया नंबर 1' यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं। वह हरियाणा से यात्रा की शुरुआत करेंगे। राजनीति की बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

07 Sep 2022 03:33AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

इस साल 10 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 25 अगस्त को होगा। पितृ पक्ष के दौरान लोग अपने पितरों को याद करके उनका पूजन करते हैं। उनके लिए श्राद्ध कर्म करते हैं। हिंदू धर्म में श्राद्ध का विशेष महत्व होता है। श्राद्ध का अर्थ है श्रद्धापूर्वक किया हुआ वह संस्कार, जिससे पितरों को संतुष्टि प्राप्त होती है। कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान सभी पितर पृथ्वी लोक में वास करते हैं और अपने परिवार वालों को आर्शीवाद देते हैं। पितृ पक्ष के दौरान पितर ये उम्मीद करते हैं कि उनकी संतानें उनके लिए श्राद्ध, तर्पण या पिंडदान आदि करेंगे, क्योंकि इन कार्यों से वे तृप्त होते हैं। तृप्त होने के बाद वे अपने बच्चों को आशीर्वाद देकर अपने लोक वापस चले जाते हैं। लेकिन ऐसे कई नियम हैं, जिनका पितृ पक्ष में पालन करना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि पितृपक्ष में क्या करें और क्या नहीं...

07 Sep 2022 03:33AM,
by: Imran Khan