छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में BJP ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता रास्ते के बैरिकेड्स तोड़, पुलिस वालों से जूझते हुए मुख्यमंत्री निवास के करीब पहुंच गए थे। यहां से इनकी गिरफ्तारी का दौर शुरू हुआ।
24 Aug 2022 12:28PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में BJP ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोल दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता रास्ते के बैरिकेड्स तोड़, पुलिस वालों से जूझते हुए मुख्यमंत्री निवास के करीब पहुंच गए हैं। कार्यकर्ताओं ने OCM चौक और कालीबाड़ी चौक सहित कई पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया है। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह झड़प हुई। अकलतरा से विधायक सौरभ सिंह मुख्यमंत्री निवास के सामने पहुंच गए थे। उनके साथ अनुराग सिंहदेव भी थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
24 Aug 2022 11:14AM,by: Imran Khan
रायपुर: केंद्र सरकार ने वन संरक्षण नियम में बदलाव किया है, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ के आदिवासी विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की. आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में आदिवासी विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि "इस अधिनियम को संशोधित किए जाने से देशभर के आदिवासी चिंतित हैं. केंद्र सरकार ने वन संरक्षण नियम में बदलाव को लेकर जो अधिसूचना जारी की है, उसमें पेसा कानून और वन अधिकार कानूनों का उल्लंघन है. आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दों की चिंता से हमने राज्यपाल को अवगत कराया है. राज्यपाल से निवेदन किया है कि आदिवासियों को, जो संविधान में अधिकार मिला है, ऐसे कानूनों से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए."
24 Aug 2022 09:20AM,by: Imran Khan
राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बड़ा प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस का घेराव कुछ देर बाद करेगे। इसी बीच निगम मुख्यालय गार्डन में युवा मोर्चा की सभा शुरू हो चुकी हैं। सभा खत्म होने के बाद BJYM रैली करते हुए सीएम हाउस की तरफ बढ़ेंगे। सभा स्थल पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता उपस्थित हैं। इस प्रदर्शन में BJYM के राष्ट्रिय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत कई बड़े राष्ट्रिय नेता मौजूद हैं।
24 Aug 2022 09:20AM,by: Imran Khan
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है. प्रदेश में मंगलवार को हुए 9 हजार 516 सैंपलों की जांच में 234 कोरोना संक्रमित मिले हैं. प्रदेश के 28 जिलों से 234 कोरोना संक्रमित पाए गए. प्रदेश में किसी की मौत कोरोना से नहीं हुई है. प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज की संख्या 1,577 है. छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार में आई कमी
24 Aug 2022 08:02AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. चाकूबाजी, हत्या और लूट जैसे मामले आम हो चले हैं. अब रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र बीएसयूपी कॉलोनी में पुरानी रंजिश के कारण जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है. आरोपी घनश्याम साहू ने एक महिला पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307, 342 और 458 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
24 Aug 2022 08:01AM,by: Imran Khan
गीदम के कारली के पास देर रात अज्ञात वाहन ने समर्पित नक्सली सुंदर कोर्राम को टक्कर मार दी. सूचना पर पहुंची 108 से उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. सुंदर कोर्राम ने 2018 में समर्पण किया था. उसकी पत्नी मंजू कोर्राम भी आत्मसमर्पित नक्सली है. दंतेवाड़ा सड़क हादसे में सरेंडर नक्सली की मौत
24 Aug 2022 08:00AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम काफी हाई चल रहे हैं. एक किलो खरीदने वाले अब पाव या आधा किलो खरीद रहे हैं. लगातार बारिश के कारण सब्जियां काफी महंगी चल रही है. आलू, प्याज, टमाटर के दाम ही कम है. हरी सब्जियां के रेट ज्यादा है. मुनगा 60 रुपये किलो है. लौकी भी 30 रुपये किलो मिल रही है. धनिया पत्ती 120 रुपये किलो है. लहसुन के रेट ठीक है. अदरक 80 रुपये किलो है. पत्तेदार सब्जियां 30 रुपये किलो है। रायपुर मंडी में सब्जियों और फलों के दाम
24 Aug 2022 07:58AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









