छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर सांसद अरुण साव होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। संघ पृष्ठभूमि से आने वाले साव शांत और सौम्य नेता के रूप में पहचान रखते हैं। वह पिछले लोकसभा चुनाव में पहली बार बिलासपुर सीट से जीते हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन ने बड़ा फेरबदल किया है। ओबीसी वर्ग से आने वाले अरुण को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर भाजपा ओबीसी वोटरों को साधने की कोशिश में है।
09 Aug 2022 07:45AM,by: Imran Khan
बिहार की राजनीति के सियासी तारे एक बार फिर से नए समीकरण गढ़ रहे हैं। खबर है कि यहां बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद से पार्टी भाजपा पर हमलावर है। आने वाले दिनों में सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो भविष्य ही जानें, लेकिन राजनीति के गलियारों में खबर है कि एक से दो दिन में जदयू, भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का एलान कर सकती है।
09 Aug 2022 12:59AM,by: Imran Khan
बिहार में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा-जदयू गठबंधन पर संकट के बादल मंडराने लगें हैं। वहीं, राजद और जदयू में नजदीकी भी बढ़ती दिख रही है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद गहमागहमी काफी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द नए गठबंधन के साथ नई सरकार बन सकती है। मंगलवार को जदयू विधायकों और सांसदों की बैठक में अंतिम निर्णय हो सकता है। जदयू पटना में आज सुबह 11 बजे बैठक करेगी। इसी वक्त राजद भी अलग अपनी एक बैठक करेगी।
09 Aug 2022 12:59AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र कैबिनेट के विस्तार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार करेंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस दौरान करीब एक दर्जन मंत्री शपथ ले सकते हैं। सभी आज सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय का अहम जिम्मा सौंपा जा सकता है।
09 Aug 2022 12:59AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं। इसे लेकर इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। उधर, गोदावरी और कृष्णा नदी का वाटर लेवल काफी बढ़ा हुआ। दोनों ही नदियां खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही हैं। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महराष्ट्र में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।
09 Aug 2022 12:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









