Imran Khan

Generic placeholder image

चुनाव रणनीतिकार और राजनीतिक नेता प्रशांत किशोर ने खुद के चुनाव लड़ने की संभावना से शनिवार को इनकार किया लेकिन अपने गृह राज्य बिहार के लिए एक 'बेहतर विकल्प' बनाने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराई। पश्चिम चंपारण जिले के मुख्यालय नगर बेतिया में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किशोर ने उन्हें 'धंधेबाज' बताने वाले जनता दल यूनाइटिड (जदयू) के नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के शीर्ष नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछना चाहिए कि उन्होंने 'मुझे दो साल के लिए अपने निवास पर क्यों रखा था।' जदयू नेताओं ने किशोर पर आरोप लगाया था कि वह 'धंधेबाज' हैं और उनके पास राजनीतिक कौशल नहीं है। 'आईपैक' के संस्थापक से बार-बार पूछा गया कि क्या वह खुद चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं चुनाव क्यों लड़ूंगा, मेरी ऐसी कोई आकांक्षा नहीं है।'

13 Nov 2022 01:46AM,
by: Imran Khan