एचडीएफसी बैंक का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 20.91 प्रतिशत बढ़कर 9,579.11 करोड़ रुपये हो गया. निजी क्षेत्र के बड़े बैंक ने शनिवार को ये जानकारी दी है. समीक्षाधीन अवधि में निजी क्षेत्र के इस सबसे बड़े ऋणदाता का शुद्ध मुनाफा एकल आधार पर एक साल पहले की अवधि के 7,729.64 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,195.99 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, यह आंकड़ा मार्च तिमाही के 10,055.18 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे से कम है. बैंक की कुल आय एकल आधार पर एक साल पहले की समान अवधि के 36,771 करोड़ रुपये की तुलना में 41,560 करोड़ रुपये रही. जून तिमाही में अन्य आय 35 प्रतिशत बढ़कर 7,699.99 करोड़ रुपये हो गई.
19 Jul 2022 12:53AM,by: Imran Khan
देशभर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स में बदलाव लागू हो रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है. नई दरों के आने से कई उत्पाद आज से महंगे हो गए हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद ने अपनी पिछली बैठक में डिब्बा या पैकेटबंद और लेबल युक्त मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज तथा मुरमुरे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला किया था. हालांकि, वहीं खुले में बिकने वाले बिना ब्रांड वाले उत्पादों पर जीएसटी छूट जारी रहेगी.
19 Jul 2022 12:53AM,by: Imran Khan
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को टेक शेयरों के दम पर सेंसेक्स-निफ्टी में अच्छी तेजी दिखी. बीएसई सेंसेक्स 760.37 अंक उछलकर 54,521.15 और एनएसई निफ्टी 229.30 अंक की बढ़त के साथ 16,278.50 अंक पर बंद हुआ. सुबह बाजार खुलने के समय निफ्टी 16,100 के ऊपर खुला. आईटी शेयरों ने बाजार को अच्छी बढ़त दी. सेंसेक्स निफ्टी दोनों में ही पिछले हफ्ते 1-1 फीसदी की गिरावट आई थी, लेकिन बेंचमार्क इंडेक्स आज उबरे. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 485.98 अंक चढ़कर 54, 246.76 पर आया था, वहीं निफ्टी 126 अंक की बढ़त के साथ 16,175.20 पर आया. सुबह 10.03 पर बीएसई सेंसेक्स 384.19 अंकों या 0.71% की तेजी के साथ 54,144.97 अंकों के स्तर पर था. वहीं, निफ्टी 120.70 अंकों या 0.75% की बढ़त लेकर 16,169.90 के स्तर पर था. आईटी शेयरों ने बाजार को दी अच्छी तेजी
19 Jul 2022 12:53AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









