पहली बार में भारत में आयोजित हो रही चेस ओलंपियाड की मशाल रिले शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंची है। माना हवाई अड्डे पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने मशाल रिले और चेस संघ के अधिकारियाें का स्वागत किया। वहां से मशाल को पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम लाया गया है। मसाल रिले के दौरान शहर की सड़कों पर गजब का उत्साह देखा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मशाल लेकर आए ग्रेंड मास्टर प्रवीण थिप्से के साथ चेस बोर्ड पर कुछ चालें चलीं।
16 Jul 2022 07:33AM,by: Imran Khan
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते यूक्रेन से बड़े पैमाने पर स्वदेश लौटे मेडिकल छात्रों के बारे में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) जल्द फैसला ले सकता है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि इस बारे में एनएमसी जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करेगा। इसमें सभी को तो नहीं लेकिन जिन छात्रों की पढ़ाई पूरी होने के करीब है, उन्हें राहत मिल सकती है।
16 Jul 2022 01:53AM,by: Imran Khan
भाजपा नेतृत्व ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने पिछले चुनाव में हारी हुई लगभग 141 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी अपने विभिन्न मंत्रियों को सौंपना शुरू कर दी है। हर मंत्री अगले दो साल तक इन सीटों पर जाकर लगातार काम करेंगे और जीत में बदलने की रणनीति बनाएंगे। इनमें उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटें भी शामिल है।
16 Jul 2022 01:53AM,by: Imran Khan
ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक दो चरण की वोटिंग के बाद सबसे आगे रहे, जबकि व्यापार नीति मंत्री पेनी मोर्डोंट दूसरे स्थान पर रहीं हैं। वहीं, महिला मंत्री मोर्डोंट को कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच कराए गए एक सर्वे में सबसे आगे बताया गया है। उन्हें ऋषि के पीएम बनने की राह में सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
16 Jul 2022 01:53AM,by: Imran Khan
भारत ने अपनी सुरक्षा स्थिति को देखते हुए रूस से एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 की खरीददारी को अंजाम दिया. यह दुनिया का सबसे आधुनिकतम और सबसे अधिक प्रभावशाली एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है. रक्षा जानकारों का मानना है कि यह सिस्टम अमेरिकी सिस्टम से बेहतर काम करता है. लेकिन काटसा की वजह से अमेरिकी अधिकारियों ने भारत पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही थी. भारत को राहत देने के लिए अमेरिका ने अपने कानून में किया संशोधन
16 Jul 2022 01:25AM,by: Imran Khan
केरल के कोच्चि में एनआईए की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंधित मामले में दो व्यक्तियों को सात-सात साल के सश्रम कारावास, जबकि तीसरे शख्स को छह साल कैद की सजा सुनाई. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के विशेष न्यायाधीश अनिल के. भास्कर ने मामले में पहले और पांचवें दोषी -- मिदलाज (31) और हमसा (61) को सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई. साथ ही, उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.
16 Jul 2022 01:25AM,by: Imran Khan
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का पाकिस्तान के एक पत्रकार के साथ कथित संपर्क रहने के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेस पर प्रहार किया और एक तस्वीर का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत में एक सम्मेलन के दौरान उन दोनों ने मंच साझा किया था. हामिद अंसारी के कार्यालय ने इसका खंडन किया है. उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह अपने पुराने बयान पर कायम हैं. उन्होंने कहा था कि उनकी कभी भी उस पाकिस्तानी पत्रकार से मुलाकात नहीं हुई है.
16 Jul 2022 01:25AM,by: Imran Khan
खुफिया रिपोर्टों के बाद गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में कहा गया है कि कट्टरपंथी तत्व कांवड़ यात्रा के दौरान अशांति पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं. खुफिया ब्यूरो की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा है कि तीर्थयात्रियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस की उपस्थिति और निगरानी बढ़ाई जाए.
16 Jul 2022 01:25AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









