जम्मू-कश्मीर में गुपकार अलायंस ने विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। इस फैसले से छोटे राजनीतिक दलों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं पहले की धुर विरोधी रहीं पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस इसलिए साथ आ रही हैं क्योंकि वे भाजपा को सत्ता से दूर रखना चाहती हैं। अब भाजपा ने गुपकार अलायंस पर करारा हमला किया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि यह गठबंधन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ी बाधा है।
14 Jul 2022 01:18AM,by: Imran Khan
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीना और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ भिड़ गए। दोनों नेताओं के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। दरअसल, किरोड़ी लाल कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में एंट्री नहीं देने से नाराज हो गए। किरोड़ी लाल के कार्यकर्ताओं को राजेंद्र राठौड़ ने हाॅल में प्रवेश देने से मना कर दिया। इससे भाजपा सांसद किरोड़ी लाल भड़क गए। किरोड़ी लाल ने आरोप लगाया कि पार्टी का कोई कमिटेड वर्कर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहा है। चापलूसों की भीड़ एकत्रित हो रही है। दरअसल, वहीं राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान में बीजेपी ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को इलेक्शन एजेंट की जिम्मेदारी दी गई है। राजेन्द्र राठौड़ को ही द्रौपदी मुर्मू के दौरे की सारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं।
14 Jul 2022 01:18AM,by: Imran Khan
श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। गोटाबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया भी नहीं और पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए। इस बीच कोलंबो में उनके कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों का हुजूम इकट्ठा हो गया। विक्रमसिंघे ने सेना को पूरी छूट दे दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस छोड़ी गई जिसमें दम घुटकर एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।
14 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
डॉलर की दहाड़ के आगे रुपया पिछले कई दिनों से थर-थर कांप रहा है। भारतीय रुपया बुधवार को भी लगातार तीसरे सत्र के लिए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों ने अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आगे जोखिम वाली संपत्ति को डंप करना जारी रखा, जो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में कसने की गति को निर्धारित कर सकता है।
14 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो के बाद अब Oppo पर भारत में टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने Oppo मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 4,389 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी की चोरी का पता लगाया है।
14 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
बढ़ती महंगाई के माहौल के बीच दुनिया भर में आर्थिक मंदी की फिक्र बढ़ रही है। इस बीच, नोमुरा के एनालिस्ट्स ने भारत के 2023 के ग्रोथ अनुमान में कटौती की है। एनालिस्ट्स ने 2023 के ग्रोथ फोरकास्ट को घटाकर 4.7 फीसदी कर दिया है। नोमुरा ने पहले 5.4 पर्सेंट की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जताया था। ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप का मानना है कि अगले साल ग्रोथ में सुस्ती देखने को मिल सकती है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।
14 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









