दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के मालिकाना हक वाली रिटेल चेन डी-मार्ट (D-Mart) की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के जून तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर कई गुना का उछाल आ सकता है। डी-मार्ट शनिवार को अपने जून तिमाही के नतीजे पेश करेगी। डी-मार्ट ने अपने बिजनेस अपडेट में कहा है कि जून 2022 तिमाही में उसकी सालाना सेल्स में 95 पर्सेंट की ग्रोथ दर्ज की गई है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 3955 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।
09 Jul 2022 12:49AM,by: Imran Khan
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद नए पीएम की दौड़ तेज हो गई है। जॉनसन की कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले भारतवंशी ऋषि सुनक ने भी शुक्रवार को आधिकारिक रूप से दावेदारी पेश की है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि ब्रिटेन की एकजुटता और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे।
09 Jul 2022 12:49AM,by: Imran Khan
इस साल कम बारिश से देश में धान का उत्पादन घटने की आशंका है। इससे चावल की कीमतें बढ़ सकती हैं। गर्मी के मौसम में होने वाली फसलों की बुवाई पिछड़ रही है क्योंकि बारिश अभी तक पूरे देश में एक समान नहीं हो रही है। इन फसलों में धान, मक्का, सोयाबीन ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में बारिश रफ्तार पकड़ेगी तो बुवाई भी तेज होगी। कम बारिश से घटेगा उत्पादन, बढ़ेंगी चावल की कीमतें
09 Jul 2022 12:49AM,by: Imran Khan
यकीनन इस समय देश में छोटी बचत करने वाले करोड़ों लोग छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली कम ब्याज दर के कारण बढ़ती महंगाई की चुनौती का सामना कर रहे हैं। यह उम्मीद की जा रही थी कि जिस तरह पिछले दो-तीन महीनों में स्थायी जमा (एफडी) के साथ-साथ अन्य ब्याज दरों में वृद्धि हो चुकी है, उसी तरह जुलाई से सितंबर 2022 के लिए छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। जब तक महंगाई का दौर बना रहे, तब तक छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कुछ वृद्धि कर दी जाए, तो एक बड़े वर्ग को राहत मिल सकती है। अर्थव्यवस्था: छोटी बचत पर ब्याज दर बढ़ाने की जरूरत
09 Jul 2022 12:49AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








