दो साल के लंबे इंतजार के बाद गुरुवार से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को फिनिशिंग टच देने के लिए ओवरटाइम काम कर रहा है। इस बार रिकॉर्ड 8 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। कल से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा
29 Jun 2022 09:47AM,by: Imran Khan
पहली बार यात्रियों को RFID टैग दिए जा रहे हैं, ताकि जीपीएस की मदद से हर यात्री और उन्हें ले जाने वाले वाहन की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके। CRPF और अन्य सुरक्षा बल यात्रियों के हर एक काफिले को बेस कैंप तक ले जाएंगे। तीर्थयात्रियों की सेवाके लिए करीब 120 लंगर लगाए हैं। यात्रियों में एनर्जी लेवल ठीक रहे, इसलिए जंक फूड पर प्रतिबंध है। हर यात्री वाहन की रियल टाइम मॉनिटरिंग
29 Jun 2022 09:46AM,by: Imran Khan
अबके बरस मानसून की राह बड़ी मुश्किल है। आमतौर पर अब तक कश्मीर पहुंचने वाला मानसून 12 दिन से UP-बिहार की सीमा पर अटका हुआ है। यह 17 जून को मऊ जिले के पास पहुंच गया था, लेकिन पाकिस्तान से राजस्थान के रेगिस्तानों से होकर आने वाली गर्म हवाओं के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसा पहले कर्नाटक में भी हो चुका है, जहां मानसून 10 दिन तक अटका रहा था। पाकिस्तान की गर्म हवाओं ने रोकी मानसून की रफ्तार
29 Jun 2022 09:46AM,by: Imran Khan
मप्र में जून में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। एक हफ्ते से पारा 35 से 37 पर है, लेकिन बढ़ी हुई उमस परेशान कर रही है। आसमान में बादल हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। पिछले करीब 1 हफ्ते से भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में ऐसा ही मौसम है। मानसून आने के बाद भी अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। इसकी खास वजह यह है कि अभी ऐसे कोई मानसूनी स्ट्रांग सिस्टम नहीं हैं जो तेज बारिश करा सके। मौसम की इस बेरुखी का असर खेत से लेकर सेहत तक पड़ रहा है। मप्र में उमस ने किया लोगो को परेशान
29 Jun 2022 09:46AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



