Imran Khan

Generic placeholder image

10 वर्षीय राहुल साहू अब शारीरिक रूप से फीट हो गया है। आज घर लौटेगा राहुल,गांव में जश्न की तैयारी है पिछले 10 दिनों से उसका बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहुल अब बिना सहारे के चलने भी लगा है। अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ ही फीजियोथैरेपिस्ट लगातार राहुल के इलाज में जुटे रहे। फीजियोथेरैपी का ही नतीजा है कि वह अब एकदम ठीक हो गया है और पहले की तरह मस्ती करने लगा है। राहुल 10 जून को उसके घर के पीछे बने बोरवेल के गड्‌ढे में गिर गया था। इसके बाद से वह लगभग 4 दिनों तक अंदर ही फंसा रह गया था। करीब 106 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका था। आज घर लौटेगा राहुल, जश्न की तैयारी

25 Jun 2022 06:45AM,
by: Imran Khan