गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की थर्ड डिग्री से डर गया है। इसीलिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करने वाला है। बिश्नोई के अधिवक्ता ने इसकी पुष्टि की और कहा है कि पूछताछ के दौरान पुलिस कई नियमों की अवहेलना कर रही है, यह न्यायोचित नहीं है।
23 Jun 2022 01:00AM,by: Imran Khan
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर में पार्टिया नए-नए मुद्दों की तलाश कर रही हैं। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं के पांच हजार साल पुराने शक्ति केंद्र शारदा पीठ को भाजपा बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा श्री शारदा पीठ को भारत की ज्ञान परंपरा का स्त्रोत व प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतीक बता रही हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पटनीटॉप में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शारदा पीठ स्मृति चिह्न प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेताओं को प्रदान किए गए। इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा ही शारदा पीठ को पाकिस्तान से मुक्त करवाने की मांग को लेकर मोटर साइकिल रैली भी निकाल चुकी है। ।।।। उल्लेखनीय है कि श्री शारदा पीठ से कश्मीरी पंडितों के अलावा देश भर के हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। कश्मीरी पंडितों की श्री शारदा पीठ के प्रति असीम आस्था भी है। राजा अशोक ने 237 ईसा पूर्व श्री शारदा पीठ मंदिर का निर्माण करवाया था। कश्मीरी पंडित लंबे समय से शारदा पीठ कॉरिडोर का निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान से लगती लाइन आफ कंट्रोल से शारदा पीठ की दूरी केवल दस किलोमीटर है।
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकू चौधरी का कहना है कि देश की संसद ने 1994 में संसद में प्रस्ताव पारित कर जम्मू कश्मीर के सारे हिस्से जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू कश्मीर का हिस्सा भी शामिल है को जम्मू कश्मीर का अभिन्न अंग माना हुआ है। ऐसे में श्री शारदा पीठ पर पूजा अर्चना के अलावा कॉरिडोर बनाने की बात हो या फिर पाकिस्तान के अवैध कब्जे से इसे मुक्त करवाना, यह हमारा संकल्प है।
23 Jun 2022 01:00AM, by: Imran Khan
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई-मेन (JEE Main) जून 2022 सत्र का पहला अटेम्प्ट आज (23 जून) से शुरू होगा। इसके तहत पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए दो शिफ्टों में परीक्षा होगी। इसके बाद 24 जून से 29 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। बीआर्क के तृतीय भाग में होने वाले ड्राइंग टेस्ट के लिए विद्यार्थी को स्वयं का ज्योमेट्री बॉक्स सेट, पेन्सिल्स व क्रेयोन्स लेकर जाने होंगे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को ड्राइंग शीट पर वाटर कलर का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा।
23 Jun 2022 12:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








