पूरी दुनिया में सोने की रीसाइक्लिंग करने के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। पिछले साल इसने 75 टन सोने को रिसाइकल किया था। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने एक रिपोर्ट में बताया कि 2013 में जहां भारत की रिफाइनिंग और रिसाइकल की क्षमता केवल 300 टन की थी, वहीं यह 2021 में 5 गुना बढ़कर 1,500 टन पर पहुंच गई।
22 Jun 2022 01:04AM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार ने निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय पहल (एनआईपीयूएन-निपुण) शुरू की है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को बताया कि मंत्रालय दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएआई-एनयूएलएम) के तहत इस पहल के जरिये एक लाख से ज्यादा श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
22 Jun 2022 01:04AM,by: Imran Khan
देश के पहले ई-कचरा ईको पार्क बनाने की आखिरी बाधा दिल्ली ने लांघ ली है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने पार्क के लिए होलंबी कलां में प्रस्तावित करीब 20 एकड़ जमीन के भू-उपयोग को बदलने की रजामंदी दे दी है। अब दिल्ली सरकार इसे तैयार करने के लिए सलाहकार नियुक्त करेगी। योजना पार्क को अत्याधुनिक अवसंरचना (स्टेट ऑफ आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर) से लैस करने की है। साथ ही अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को प्रशिक्षण देने की भी है। दिल्ली सरकार ने अक्तूबर 2023 तक पार्क को तैयार करने का लक्ष्य तय किया है।
22 Jun 2022 01:04AM,by: Imran Khan
अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट पर यात्रियों को किसी तरह की आपदा से बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों को पर्वतारोहण बचाव दल का नाम दिया गया है। दलों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस शामिल हैं। पहली बार इन टीमों को सेना और पुलिस के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षित किया गया है ताकि यात्रा में किसी भी तरह की आपदा से निपटने में यह टीमें सबसे पहले मदद करें। पहलगाम और बालटाल रूट पर 20 जगहों पर 36 टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक एसडीआरएफ सिविल डिफेंस की 22 टीमें भी तैनात रहेंगी। इनमें प्राथमिक उपचार के अलावा यात्रियों के साथ किसी तरह की दुर्घटना होने पर मदद की जाएगी। यह टीमें, लखनपुर, कठुआ, सांबा, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा, भगवती नगर आधार शिविर, उधमपुर, रामबन, बालटाल, पहलगाम आदि कैंपों में रहेंगी।
22 Jun 2022 01:03AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









