प्रवर्तन निदेशालय-ED ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मंगलवार को भी पूछताछ के लिए बुला लिया है। इसके बाद कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ के अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। आज मंगलवार को कांग्रेस के सांसद-विधायक और देश भर के पदाधिकारी-कार्यकर्ता जंतर-मंतर से केंद्र सरकार का विरोध जताएंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया
21 Jun 2022 06:26AM,by: Imran Khan
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति कोविंद से लेकर सेना के जवानों ने योगासन कर दुनिया में योग की ताकत का संदेश दिया। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था।
21 Jun 2022 03:49AM,by: Imran Khan
शेयर बाजार छोटी से मध्यम अवधि में नेगेटिव बायस के साथ ही कारोबार करने वाले हैं. इसकी वजह यह है कि उन्हें महंगाई दर में कमी आने की कोई उम्मीद नजर नहीं आती.।।। प्रकाश गगदानी ने कहा कि जब तक महंगाई दर में कमी नजर नहीं आती, तब तक शेयर बाजार में तेजी आने की उम्मीद नहीं है. प्रकाश गगदानी ने कहा कि दुनिया भर में इस समय महंगाई चरम पर है और कई देशों के केंद्रीय बैंक महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में वृद्धि कर रहे हैं. अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरें बढ़ने से भारतीय शेयर बाजारों से बिकवाली जारी रहेगी और इस वजह से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. महंगाई कम नहीं हुई तो शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद नहीं
21 Jun 2022 12:58AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश के 2,100 सरकारी स्कूलों में अगस्त से शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक पर लगेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को मशीनें दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय शिक्षकों को फिंगर प्रिंट से ही हाजिरी दर्ज करवानी होगी। नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 29 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां दी गई हैं। ऐसे में स्कूल खुलने के बाद शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों स्कूलों में बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में मशीनें लगवा दी हैं।
21 Jun 2022 12:57AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दोपहर भोजन के साथ अब फल भी दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री पोषण अभियान में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के मिड-डे मिल मेन्यू में पोषक आहार के साथ अब फलों को भी शामिल किया जाएगा। प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को उचित पोषण आहार दिया जाएगा। स्कूलों में दोपहर भोजन में दाल-चावल, खिचड़ी, मीठा भात परोसा जाता है। मिड-डे मिल के मेन्यू में केला, आम, तरबूज सहित अन्य फलों को शामिल किया जाएगा। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद बच्चों के दोपहर के भोजन के मेन्यू में फल शामिल होंगे।
21 Jun 2022 12:57AM,by: Imran Khan
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तोहफा देते हुए हिमाचल सरकार ने 468 प्रशिक्षक भर्ती करने की घोषणा की है। प्रदेश के 234 आयुष वेलनेस सेंटरों में जल्द ही आउटसोर्स आधार पर प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे। 114 को इसी सप्ताह नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। हर सेंटर में एक पुरुष और एक महिला प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे। सरकार आयुर्वेद हेल्थ केंद्रों को आयुष वेलनेस सेंटरों में तबदील कर रही है। सचिव आयुर्वेद राजीव शर्मा ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से भर्तियां की जाएंगी।
21 Jun 2022 12:57AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






