मोदी सरकार के आठ साल गुरुवार को पूरे हो रहे हैं। 26 मई 2014 को उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद 2019 में वे दोबारा प्रधानमंत्री बने। बीते आठ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं की शुरुआत की। इसका लाभ भी करोड़ों देशवासियों को मिला, लेकिन आज हम आपको उन आठ योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आम आदमी की जिंदगी काफी बदल गई। नरेंद्र मोदी सरकार के आज आठ साल
26 May 2022 12:45AM,by: Imran Khan
माता-पिता की सेवा करने की बजाय उन्हें प्रताड़ित करने वाले बच्चों को सचेत होने की जरूरत है। हरिद्वार एसडीएम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए ऐसे छह बुजुर्गों के बच्चों को माता-पिता की संपत्ति से बेदखल करते हुए एक महीने के अंदर घर खाली करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण और कल्याण अधिनियम के तहत कोई भी व्यक्ति एसडीएम कोर्ट में अपने बच्चों के खिलाफ वाद दायर कर सकता है। अधिनियम की धारा के तहत एसडीएम की ओर से सुनवाई के बाद बच्चों को उनकी संपत्ति से बेदखल कर दिया जाता है। ऐसे ही छह बुजुर्गों की ओर से हरिद्वार एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया गया था।
26 May 2022 12:45AM,by: Imran Khan
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मंगलवार को कहा कि 30 मई यानी सोमवार को कंपनी अपने पहले तिमाही नतीजों का ऐलान कर सकती है। कंपनी ने कहा कि इस दौरान एलआईसी के बोर्ड मेंबर डिविडेंड देने पर विचार कर सकते हैं। इस खबर के बाद इस बीमा कंपनी के शेयर में तेजी नजर आ रही है। इंट्रा डे में एलआईसी के शेयर NSE पर 1.11% की तेजी के साथ 825.90 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
25 May 2022 09:51AM,by: Imran Khan
भारतीय टाइकून मुकेश अंबानी और गौतम अडानी में रईसी की जबरदस्त रेस लगी है। इस वक्त सभी की निगाहें गौतम अडानी पर टिकी हैं। दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी ने इस साल अपनी संपत्ति में करीब 30 अरब डॉलर का इजाफा किया है, जो किसी भी अन्य अरबपति से ज्यादा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी के पास कुल संपत्ति 104 अरब डॉलर की है जो कि टेस्ला इंक के फाउंडर एलन मस्क से लगभग आधी है, लेकिन अंबानी की तुलना में 10 अरब डॉलर अधिक है। बता दें कि एलन मस्क की कुल संपत्ति 204 अरब डॉलर है और मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 95.2 अरब डॉलर है।
25 May 2022 09:51AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







