Imran Khan

Generic placeholder image

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गए ऋषि सुनक ने कहा है कि वे अपने साथी सांसदों का समर्थन पाने और नेता चुने जाने के बाद खुद को सम्‍मानित महसूस कर रहे हैं. वे इस जिम्‍मेदारी को विनम्रता से स्‍वीकार करते हैं. गौरतलब है कि भारतीय मूल के सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं. दीवाली के दिन पेनी मॉर्डंट के दौड़ से हटने की घोषणा के बाद सुनक को कंजरवेटिव पार्टी का निर्विरोध नेता चुन लिया गया.पूर्व वित्त मंत्री (42) को कंजरवेटिव पार्टी के 357 में से आधे से अधिक सांसदों का समर्थन मिला जबकि उन्हें जीत के लिए कम से कम 100 सांसदों के समर्थन की जरूरत थी. सांसदों की प्रभावशाली समिति 1922 के प्रमुख सर ग्राहम ब्रैडी ने नाम वापस लेने के आखिरी दिन स्थानीय समयानुसार दो बजे संसद परिसर में घोषणा की कि उन्हें केवल एक नामांकन मिला है, लिहाजा सुनक नेता बनने की दौड़ में विजयी रहे हैं. 

25 Oct 2022 02:01AM,
by: Imran Khan