आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तीन आईएएस अधिकारियों के अवमानना के आरोप में एक महीने जेल और 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जस्टिस बी देवानंद ने राज्य के विशेष मुख्य सचिव (कृषि) पूनम मालाकोंडैया, पूर्व विशेष कृषि आयुक्त एच अरुण कुमार और कुर्नुल के पूर्व जिला कलेक्टर जी वीरापांडियन को कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने और तय समय में आदेश का पालन न करने के आरोप में यह सजा सुनाई.
07 May 2022 01:19AM,by: Imran Khan
मध्यप्रदेश के शहडोल में कोर्ट परिसर एक वकील ने महिला को सार्वजनिक रूप से पीट दिया। इसके बाद वकील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वकील का नाम भगवान सिंह (58) है और महिला का नाम भारती पटेल (23) है। वकील ने कोर्ट परिसर में महिला को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
07 May 2022 01:18AM,by: Imran Khan
भाजपा-आप के बीच चलने वाली जुबानी जंग शुक्रवार को तब दिल्ली व पंजाब पुलिस के बीच टकराव में बदल गई, जब भाजपा नेता तजिंदरपाल सिंह बग्गा को सादी वर्दी में आई पंजाब पुलिस ने दिल्ली में जनकपुरी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, तीन राज्यों में सात घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला।
07 May 2022 01:18AM,by: Imran Khan
होम आइसोलेशन में मौजूद कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सरकार की दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम को लोगों ने सफल माना है। ऑनलाइन योग कक्षा में 4600 से ज्यादा संक्रमितों को इसका लाभ हुआ। मुफ्त योग कक्षाओं से संक्रमितों को हुए वास्तविक फायदे की जांच करने के लिए दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा आईसीएमआर के सीटीआरआई के तहत अनुसंधान किया गया, जिसमें 92.3 फीसदी लोगों ने माना कि संक्रमण के दौरान योग करने से उन्हें कोरोना के सभी लक्षणों में सुधार देखने को मिला और सांस फूलने जैसी समस्या नहीं हुई।
07 May 2022 01:17AM,by: Imran Khan
कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश के आरोप में छह भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई गई है। एक नौका में सवार इन सभी लोगों को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है।
07 May 2022 01:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








