राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए पल्ली पंचायत में 37 एकड़ भूमि पर आधुनिक पंडाल तैयार किया गया है। ढाई लाख लोगों की क्षमता वाले इस पंडाल को वातानुकूलित बनाया जा रहा है। एक गज की दूरी के साथ पंडाल में एक लाख लोग बैठ सकेंगे। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री इसी पंडाल से देश भर के पंचायती नुमाइंदों और आम जनता को संबोधित करेंगे।
21 Apr 2022 12:21AM,by: Imran Khan
कैब चालकों ने तीसरे दिन बुधवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम होने की वजह से यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने कहा 15 दिन के लिए हड़ताल स्थगित कर दी गई है। कैब चालकों की हड़ताल स्थगित किराए में संशोधन के लिए समिति
21 Apr 2022 12:21AM,by: Imran Khan
कांग्रेस के वडगाम विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से बुधवार रात करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया। यह जानकारी मेवाणी की टीम से जुड़े एक कार्यकर्ता ने दी है। उन्होंने कहा, "पुलिस ने अभी तक हमारे साथ एफआईआर की प्रति साझा नहीं की है। प्रथम दृष्टया में हमें उनके खिलाफ असम में दर्ज कुछ मामलों के बारे में सूचित किया गया है।"
21 Apr 2022 12:20AM,by: Imran Khan
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के मुंबई स्थित आवास पर एमएसआरटीसी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में वकील गुणरत्न सदावर्ते को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को यहां एक सत्र अदालत के समक्ष उन्होंने जमानत याचिका दायर की थी। सदावर्ते की जमानत अर्जी पर आज गुरुवार को सुनवाई होगी।
21 Apr 2022 12:20AM,by: Imran Khan
बॉम्बे हाईकोर्ट की जज साधना जाधव ने एल्गार परिषद-माओवादी (भीमा कोरेगांव) संबंध मामले की कई याचिकाओं पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है, जो इस साल ऐसा करने वाली हाईकोर्ट की तीसरी जज हैं। मामले के आरोपियों में दिवंगत कैथोलिक पुजारी स्टेन स्वामी सहित 16 विद्वान और कार्यकर्ता हैं
21 Apr 2022 12:19AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









