नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य सोकोतो में एक नदी में नाव पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत गई। लोकल अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम को गिदान-मगना गांव में यह घटना घटी। अब तक 26 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं, जो नाव पर बैठकर नदी क्रॉस कर रहे थे। मारे गए लोगों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, अभी भी राहत और बचाव का काम जारी है।
14 Apr 2022 02:11AM,by: Imran Khan
कश्मीर घाटी से सटी लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) पर तैनात सुरक्षाबलों ने कड़ाके की ठंड के दौरान एलओसी पर कड़ा पहरा दिया और घुसपैठ की एक भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया। अब उत्तरी कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलने के साथ वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों की चुनौतियों बढ़ गई हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार सीमा पार चार आतंकी लांचिंग पैड एक्टिव हो गए हैं। वहां मौजूद आतंकी मौका मिलते ही घुसपैठ की फ़िराक़ में हैं। इसलिए पारंपरिक घुसपैठ मार्गों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
14 Apr 2022 01:40AM,by: Imran Khan
बैसाखी के त्योहार को खुशहाली और समृद्धि का पर्व माना जाता है। हर साल ये पर्व अप्रैल के महीने में मनाया जाता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस दिन को हमारे सौर नव वर्ष की शुरुआत के रूप में भी जाना जाता है। ये पावन त्योहार भारतीय किसानों का माना जाता है। पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कुछ स्थानों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अनाज की पूजा करते हैं और फसल के कटकर घर आ जाने की खुशी में भगवान और प्रकृति को धन्यवाद करते हैं। साथ ही इस खुशी के मौके पर लोग भांगड़ा नृत्य भी करते हैं। बैसाखी के दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है। इसलिए इसे मेष संक्रांति भी कहा जाता है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि इस साल बैसाखी कब है और इसे क्यों मनाया जाता है.... बैसाखी के त्योहार को खुशहाली और समृद्धि का पर्व माना जाता है
14 Apr 2022 01:40AM,by: Imran Khan
मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट तहसील के अग्रिम क्षेत्र में एक सैन्य वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक जेसीओ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक और एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अन्य जवानों ने निकाल कर मुख्यालय स्थित चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सैन्य अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया। सैन्य वाहन हादसे में जान गंवाने वाले जेसीओ की पहचान डीएन पांडे के रूप में हुई है
14 Apr 2022 12:24AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









