आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव की बुनियादी तैयारियां तेज कर दी हैं। आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। अगले 10 दिनों तक वे प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। पंजाब कोटे से आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी यहां पहुंच रहे हैं। संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के ही मूल निवासी हैं।
11 Apr 2022 08:34AM,by: Imran Khan
रायपुर के पंडरी होकर खालसा स्कूल और कचहरी चौक तक आने वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिस वजह से छोटो गाड़ियों के चालक को समस्या होने लगी है। प्रशासन के इस फैसले से चालको को आर्थिक नुकसान होने लगा है। इसी संदर्भ में धरसीवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर ऑटो चालकों के लिए आदेश पर को बहाल करने की बात कही। इस अलावा छोटी गाड़ियों के चालकों को हो रही समस्या से अवगत कराया।
11 Apr 2022 07:43AM,by: Imran Khan
हत्या मामले में गवाहों को अपने स्तर पर गढ़ने के आरोप में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने जांच अधिकारी (आईओ) के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने आरोपियों को बरी करने के आदेश के खिलाफ अपील याचिका खारिज कर कहा कि अभियोजन की सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हो गया है कि दो गवाहों को पूरी तरह से गढ़ा गया था। बिलावर हत्याकांड में आईओ के खिलाफ जांच के आदेश
11 Apr 2022 12:21AM,by: Imran Khan
आधुनिक भारत के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131 जंयती के उपलक्ष्य पर रविवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान जय भीम और जय भारत के जयघोष से शहर गूंज उठा। नीले झंडों और तिरंगे के साथ बाइक रैली सतवारी चौक से शुरू हुई, जो विभिन्न चौक और बाजारों से होते हुए रेलवे रोड स्थित डॉ. आंबेडकर चौक तक संपन्न हुई।
11 Apr 2022 12:21AM,by: Imran Khan
हवाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री बाबू सिंह के तार पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ रहे हैं। बाबू सिंह को दस दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ में जांच एजेंसियां हवाला रैकेट की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बाबू सिंह से गांधी नगर पुलिस थाने में रातभर पूछताछ की।
11 Apr 2022 12:21AM,by: Imran Khan
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सक्रिय रेफरल रैकेट मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर तीमारदारों को लूट रहा है। कुछ एंबुलेंस संचालक और चालक अस्पताल की इमरजेंसी से रेफर और उपचार के लिए आए मरीजों को फंसाकर देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती करवा रहे हैं। इसके लिए एंबुलेंस संचालकों और चालकों को प्रत्येक मरीज के लिए 10 से 15 हजार रुपये का कमीशन मिलता है।
11 Apr 2022 12:21AM,by: Imran Khan
भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत जिले उत्तरकाशी में बना चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस हवाई अड्डे पर वायुसेना रात के समय अभ्यास करेगी। रविवार को इसके लिए हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई अड्डे पर नाइट सिग्नल लाइटें उतारी गईं। बताया गया है कि वायुसेना का रात्रि अभ्यास शाम 7 से रात 10 बजे तक चलेगा।
11 Apr 2022 12:20AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









