सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा, सड़क हादसे में पीड़ित को हुई मानसिक व शारीरिक क्षति की भरपाई मुआवजे से नहीं हो सकती। लेकिन, मुआवजा देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। शीर्ष अदालत ने इस टिप्पणी के साथ ही सड़क हादसे के लिए एक बच्चे के लिए मुआवजा राशि को बढ़ाकर 49.93 लाख रुपये कर दिया।
30 Mar 2022 01:20AM,by: Imran Khan
रायपुर जीएसटी लागू होने से उत्पादक राज्यों को होने वाले नुकसान की भरपाई की अवधि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा केंद्र सरकार और 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे गए पत्र पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की टिप्पणी का कड़ा प्रतिवाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का चरित्र छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया के आर्थिक हितों के खिलाफ है। जब भी प्रदेश के हित और अधिकारों की मांग केंद्र के समक्ष रखनी होती है तब-तब भाजपा के नेता प्रदेश हित के बजाय मोदी सरकार के समक्ष अपना नंबर बढ़ाने तथ्यहीन, अनर्गल बयानबाजी करने से नहीं चूकते। संघीय व्यवस्था के तहत हमारा देश राज्यों का संघ है और राज्यों की आर्थिक व्यवस्था पर चोट करके समग्र विकास की कल्पना व्यर्थ है। कोरोना संकट से काफी पहले ही मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और बिना तैयारी के त्रुटिपूर्ण जीएसटी लागू करने के चलते देश की आर्थिक हालत खस्ता हाल में पहुंच चुका था। कोविड काल से पहले ही जीएसटी की खामियों के चलते अर्थव्यवस्था के कैश फ्लो में 77 प्रतिशत तक कमी आ चुकी थी। जीएसटी लागू होने के बाद उत्पादक राज्यों को बड़ा नुकसान हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने सामूहिक प्रयास पर जोर देते हुए देश के 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार से क्षतिपूर्ति 10 वर्ष तक जारी रखने के लिए आग्रह किया जाए।
29 Mar 2022 09:35AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 350 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें से एक जोड़ा ऐसा भी था जो पहले से शादीशुदा था। इस योजना के तहत मिलने वाले सामान की लालच में शासकीय कर्मचारी दंपती ने दोबारा शादी कर ली। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दोनों ने फिर से सात फेरे लिए हैं। विवाह स्थल पर ही इस मामले की जानकारी दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी को मिली। जिन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को इस लापरवाही के लिए फटकार लगाई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में धोखाधड़ी
29 Mar 2022 09:34AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







