दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके में सड़क पर एक संदिग्ध बैग में आईईडी मिलने से हड़कंप मच गया. संदिग्ध बैग मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है.दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानि NSG को सूचना देकर स्पॉट पर बुलाया है. दिल्ली पुलिस अभी इसकी सत्यापन की प्रक्रिया में जुटी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, सीमापुरी के घर से तीन किलो विस्फोटक आईईडी बरामद,ये वैसा ही है जैसा जनवरी में गाज़ीपुर फ्लावर मार्केट से बरामद हुआ था। संदिग्ध दिल्ली-यूपी बॉर्डर के पास के स्थान पर छिपे थे.
18 Feb 2022 02:25AM,by: Imran Khan
कोरोना की तीसरी लहर गुजर जाने के बाद सरकारी कामकाज पटरी पर लौट आया है। अब मंत्रालय में बाहरी लोगों की आवाजाही पर लगा प्रतिबंध भी खत्म कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में बाहरी लोगों की आवाजाही के लिए नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रवेश की नई व्यवस्था 21 फरवरी से लागू होगी। मंत्रालय मे विभागीय सचिव की अनुमति से मिल सकेगा प्रवेश
17 Feb 2022 02:38PM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को रायपुर से सीधे कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की। 13 फरवरी को उन्होंने गोविंद नगर, किदवई नगर, सिकंदरा विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। शाम को झांसी आकर उन्होंने व्यापारिक प्रतिनिधियों से बातचीत की। 14 फरवरी को उन्होंने झांसी और ललितपुर जिले में दो जनसभाओं को संबोधित किया और डोर-टु-डोर कैंपेन किया। 15 फरवरी को वे फतेहपुर जिले की हुसैनगंज और खागा विधानसभा में प्रचार कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चार दिन उत्तर प्रदेश में किया प्रचार
17 Feb 2022 08:41AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी राज्यों में भाजपा की हार का दावा किया है। उन्होंने कहा, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सभी जगह से भाजपा जा रही है। उत्तर प्रदेश में अमित शाह जी ने योगी जी को निपटा दिया। पहले दो चरणों के मतदान से यह बात अब स्पष्ट हो गई है।
17 Feb 2022 08:38AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







