रायपुर: बीते दिनों राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर भाजयुमो ने काले झंडे दिखाने की तैयारी की थी। जिस पर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस जवाबी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया अपने एक दिवसवीय प्रवास पर शनिवार 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय 11:20 को पहुंचेंगे, दोपहर 12 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
05 Feb 2022 04:00AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर शहर सीट से अपना पर्चा दाखिल कर रहे हैं. उनकी उम्मीदवारी की वजह से गोरखपुर शहर की सीट यूपी चुनाव की सबसे हाई प्रोफ़ाइल सीट बन चुकी है. योगी आदित्यनाथ के नामांकन में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रहेगा और ख़ुद गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी नामांकन के लिए गोरखपुर पहुँच रहे हैं.
05 Feb 2022 01:47AM,by: Imran Khan
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की टीम में इस्तीफ़ों की झड़ी लग गई है. हालिया इस्तीफ़ा उनकी नीति सलाहकार एलीना नारोज़ास्की ने दिया है. इससे पहले प्रधानमंत्री आवास के चार वरिष्ठ कर्मचारी इस्तीफ़ा दे चुके हैं. ब्रिटेन: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की टीम में इस्तीफ़ों की झड़ी
05 Feb 2022 01:47AM,by: Imran Khan
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दावा किया है कि अमेरिकी आर्मी ने आईएसआईएस के सरगना अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैश को मार गिराया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. बाइडेन ने बताया कि आईएसआईएस के नेता अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी कल रात आतंकवाद विरोधी अभियान में ढेर कर दिया गया है और सीरिया में अमेरिकी सेना ने रेड की थी, जिसमें ISIS के नेता को मार गिराया. बाइडेन के इस दावे के बाद से अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी की चर्चा हो रही है.
04 Feb 2022 10:11AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









