विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को एक घटना को याद करते हुए बताया कि कैसे पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के तुरंत बाद पुतिन और जेलेंस्की से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों को फोन करके भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए आश्वासन मांगा था। ये छात्र इस साल की शुरुआत में युद्ध शुरू होने के बाद युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हुए थे।
18 Oct 2022 02:59AM,by: Imran Khan
कर्नाटक में तालाबों का निर्माण कर जल संरक्षण कार्यों में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रशंसा अर्जित करने वाले कलमाने कामेगौड़ा का सोमवार को निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, कामेगौड़ा वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
18 Oct 2022 01:31AM,by: Imran Khan
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के 50वें सीजेआई बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि निवर्तमान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर मंगलवार को केंद्र से डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की थी। सरकार ने सात अक्टूबर को सीजेआई को एक लेटर भेजकर उनसे अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा था।
18 Oct 2022 01:31AM,by: Imran Khan
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस तीन दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। जनवरी में दूसरे कार्यकाल में वह पहली बार भारत यात्रा करेंगे। कूटनीति के लिहाज से भी यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के आतंक रोधी समिती की बैठक भी इस बार भारत में ही होनी है। मुंबई के ताज पैलेस में होने वाली बैठक में भी गुटेरस शामिल होंगे। वह 26/11 हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।
18 Oct 2022 01:31AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





