रायपुर। एक तरफ सरकार आयुष्मान योजना की सफलता की कहानी कह रही है, वहीं दूसरी ओर राजधानी रायपुर स्थित नामचीन अस्पताल योजना के तहत मरीजों का उपचार करने से इंकार कर रहे हैं. विधानसभा में योजना को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, श्री नारायणा हॉस्पिटल, बालगोपाल हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों के खिलाफ शिकायत मिली है, जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
19 Mar 2026 10:03AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 18 मार्च 2026/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक लाख 87 हजार 500 करोड़ रुपये का व्यापक और जनोन्मुखी विनियोग विधेयक प्रस्तुत करते हुए राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत खाका सामने रखा है। विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट राज्य के 3 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य समावेशी विकास, आर्थिक सुदृढ़ता तथा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार इस बजट को सरकार ने “संकल्प आधारित बजट” बताया है, जो राज्य को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
19 Mar 2026 08:02AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित अपने कार्यालय के सभा कक्ष में युवा पत्रकार सुश्री निशा द्विवेदी की पुस्तक 'मोदी के राज्य से लौटकर' का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा वृत्तांत से पाठकों के लिए इतिहास और संस्कृति की तस्वीर सजीव हो जाती है। पुस्तक में सुश्री निशा द्विवेदी ने एक पत्रकार की नजर से गुजरात यात्रा का वर्णन किया है जो बहुत सराहनीय है।
19 Mar 2026 08:02AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य में जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वाले व्यक्तियों पर कड़ाई से कार्यवाही की जाए। उन्होंने सीवरेज सफाई के संबध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए। इसके अतर्गत केवल नगर निगम के माध्यम से अथवा पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही सीवरेज सफाई का कार्य करवाया जाए। साथ ही सफाई के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए, जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए।
19 Mar 2026 08:02AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 18 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने इस मंगल अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की है।
19 Mar 2026 08:02AM,by: Mahak Qureshi
राज्यसभा के सदस्यों ने अपने रिटायर हो रहे साथियों को विदाई दी, और इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पार्टियों के बीच आपसी भाईचारे और लगातार जनसेवा पर ज़ोर दिया। TMC, DMK, AAP और BJD के नेताओं ने सदन में अनुभव और युवा जोश के मेल को खास तौर पर बताया, और वरिष्ठ तथा युवा, दोनों तरह के सांसदों के योगदान की सराहना की। विदाई के दौरान हुई चर्चाओं से यह बात साफ हुई कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जनसेवा के प्रति सभी की एक जैसी प्रतिबद्धता है। राज्यसभा ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को दी विदाई
18 Mar 2026 02:29PM,by: Mahak Qureshi
इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने बताया कि आधार दुनिया का सबसे बड़ा बायोमेट्रिक पहचान सिस्टम है, जिसमें लगभग 134 करोड़ एक्टिव आधार धारक हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा संचालित इस प्लेटफॉर्म पर अब तक 17,000 करोड़ से ज़्यादा ऑथेंटिकेशन ट्रांज़ैक्शन दर्ज किए जा चुके हैं, और यह पूरे देश में पहचान वेरिफ़िकेशन के लिए एक मुख्य साधन के तौर पर काम करता है।
18 Mar 2026 02:29PM,by: Mahak Qureshi
सरकार ने संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने को लेकर सख्ती दिखाते हुए सेंसर बोर्ड को साफ निर्देश दिए हैं कि अश्लील सामग्री पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसे गानों को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो फिल्म प्रमाणन से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया जा सकता है। मंत्रालय अब अश्लील सामग्री पर निगरानी और कड़ी करने की तैयारी में है।
18 Mar 2026 02:28PM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







