अमेरिका के कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद भवन) पर छह जनवरी को हमला करने वाली हिंसक भीड़ में शामिल अनेक लोगों ने पहले तो सोशल मीडिया पर अपनी हरकतों का प्रचार किया और जब उन्हें यह अहसास हुआ कि इससे वे कानूनी मुश्किल में फंस सकते हैं उन्होंने इसके सबूत मिटा दिए। अधिकारियों ने यह बात कही।
04 Jul 2021 02:42AM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के वंचित वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा कर प्रगति के नए मापदंड स्थापित करती रहेगी।
04 Jul 2021 02:41AM,by: Vikash Kumar
देश में लागू हुए नए आईटी नियमों के तहत फेसबुक ने अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने इस रिपोर्ट में कहा है कि उसने 15 मई से 15 जून के बीच हेट स्पीच के 3,11,000 कंटेंट और 18 लाख न्यूडिटी और सेक्सुअल एक्टिविटी पोस्ट को हटाया है। उससे पहले कू और गूगल भी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी कर चुके हैं। नए नियमों के बाद देश में 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले सभी सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य है।
03 Jul 2021 03:01PM,by: Vikash Kumar
अमेरिका में एक लोकप्रिय कहावत है, ‘जो राष्ट्रपति हार जाते हैं, आमतौर पर वे चले जाते हैं, सत्ता की ओर मुड़कर नहीं देखते।’ पर डोनाल्ड ट्रम्प अपवाद हैं। वे बार-बार संकेत दे रहे हैं कि 2024 के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनना चाहते हैं। फ्लोरिडा के सरसोटा में शनिवार को ‘सेव अमेरिका’ रैली के जरिए वे अगले चुनाव के लिए ताल ठोकने जा रहे हैं। यह रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले दिन (4 जुलाई) को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस है।
03 Jul 2021 01:59PM,by: Vikash Kumar
आमिर खान और किरण राव बी-टाउन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। आमिर ने 2005 में राव से शादी की थी। आमिर खान और किरण राव को लेकर अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शादी के 15 साल बाद आमिर खान और किरण राव ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। हालांकि इस कपल ने खुद इस बात की पुष्टि की है।
03 Jul 2021 01:30PM,by: Vikash Kumar
कमाल आर खान अक्सर किसी न किसी बॉलीवुड सितारे से पंगा लेते रहते हैं। अपने बेबाक बोलों की वजह से कमाल आर खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कुछ समय में केआरके सलमान खान और मीका सिंह जैसे सितारों से पंगा ले चुके हैं। सलमान खान और मीका सिंह से दुश्मनी करने के बाद अब कमाल आर खान ने बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू पर निशाना साधा है। कमाल आर खान ने तापसी पन्नू को सी ग्रेड अभिनेत्री का टैग दे डाला है। इतना ही नहीं कमाल आर खान ने तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा का रिव्यू देने से भी इनकार कर दिया है।
03 Jul 2021 12:30PM,by: Vikash Kumar
टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे जल्द ही 'पवित्र रिश्ता 2.0' के जरिए टीवी पर वापसी करने वाली हैं। ऐसे में अंकिता लोखंडे बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ 'पवित्र रिश्ता 2.0' को टीवी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। 'पवित्र रिश्ता 2.0' में अंकिता लोखंडे एक बार फिर से अर्चना का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं टीवी एक्टर शाहीर शेख मानव बनने वाले हैं। इसी बीच अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। इस ट्रोलिंग की वजह बने हैं सुशांत सिंह राजपूत, जिनको फैंस आज भी भुला नहीं पाए हैं।
03 Jul 2021 11:59AM,by: Vikash Kumar
यूरोप के देश कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण को तेज करने और अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप को फैलने से रोकने की कोशिश में लगे हैं। यूरोपीय रोग नियंत्रण केन्द्र (ईसीडीसी) के अनुसार डेल्टा स्वरूप से खतरा उन लोगों में ‘‘अधिक से ले कर बहुत अधिक’’ है जिनका पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है। ईसीडीसी ने चेतावनी दी, ‘‘ टीकाकरण का काम तेज करने की बेहद जरूरत है।’’ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस पर चिंता जताई है।
03 Jul 2021 11:32AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


