देशभर में गांवों तक पहुंच रहे कोरोना-संक्रमण के अंदेशों के बीच अच्छी खबर यह है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के आधे करीब 10 हजार गांव पूरी तरह संक्रमण मुक्त हैं। इन गांवों तक या तो संक्रमण नही पहंुच पाया है, या फिर उन्हें संक्रमण से जल्द मुक्ति मिल चुकी है। वर्तमान में इन गांवों में एक भी संक्रमित व्यक्ति नही है। समय रहते छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांवों तक संक्रमण की रोकथाम के लिए शुरु किए गए उपायों की वजह से यह संभव हो पाया है।
27 May 2021 11:01AM,by: Vikash Kumar
रायगढ़ जिले के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कड़ा एक्शन लिया। आपको बता दें कि 7 मई को बीएएमएस डॉक्टर द्वारा तहसीलदार बीएमओ और थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल द्वारा डरा धमका कर क्लीनिक के खिलाफ कार्यवाही ना करने के बदले 3 लाख की रिश्वत ली थी। मामले की शिकायत होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने इसके जांच के आदेश दिए थे और तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया था। आज जांच पूरी होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।
27 May 2021 10:35AM,by: Vikash Kumar
ट्विटर भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. हाल ही में ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर डाली गयी कुछ पोस्ट को मैनुपुलेटेड मीडिया यानी तथ्यात्मक तौर पर गलत बताया था. दिल्ली पुलिस इस मामलें की जांच के संदर्भ में नोटिस देने के लिए सोमवार को ट्विटर के ऑफिस पहुंची थी. जिसके बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित ट्विटर
27 May 2021 10:12AM,by: Vikash Kumar
यूपी में बड़े फेरबदल की संभावना बन रही है. पिछले दिनों योगी सरकार और प्रदेश बीजेपी संगठन में फेरबदल की बात वायरल हुई थी. अब इस बात पर मुहर लगती दिख रही है. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के मध्य प्रदेश दौरे के रद्द होने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि यूपी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं.गुरुवार शाम को उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हो सकती है.
27 May 2021 10:04AM,by: Vikash Kumar
पहलवान सुशील कुमार की मां द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई कर सकती है। दायर याचिका में सुशील कुमार की मां का कहना है मेरे बेटे के खिलाफ मीडिया ट्रायल चल रहा है, जो इस केस में अभी सिर्फ आरोपी है.जिसमें आरोपियों के अधिकारों पर विचार करके आपराधिक मामलों में रिपोर्टिंग के लिए मानक नियम बनाने, मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने और पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ सनसनीखेज रिपोर्टिंग को रोकने की मांग की गई है।
27 May 2021 08:43AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के बाद रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली। सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव टीका की लगवायी दूसरी डोज
27 May 2021 07:40AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







