भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत सूरजपुर जिले के नए कलेक्टर के रूप में गौरव कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिहं ने किया पदभार ग्रहण
23 May 2021 02:51PM,by: Vikash Kumar
मध्य प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन है. पुलिस सड़कों पर लगातार तैनात है। बेवजह घर से निकलने वालों पर नजर रखना होता है। मध्य प्रदेश के मंत्री जी घूमते हुए फंस गए. दरअसल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बिना हेलमेट लगाए ही स्कूटी पर शहर की गश्त लगाने निकल पड़े थे. हालांकि मंत्री जी दूसरे दिन खुद थाना पहुंचे और जुर्माना भरा।
23 May 2021 02:20PM,by: Vikash Kumar
टूलकिट मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बयान दर्ज करने के लिए सप्ताहभर का समय मांगा है। इस संबंध में उनके वकील अपूर्व कुरूप ने सिविल लाइन पुलिस को मेल किया है। बता दे सिविल लाइन पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए पात्रा को रविवार शाम 4 बजे व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था. नोटिस का पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी.
23 May 2021 01:57PM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में सरकारों ने लॉकडाउन लगा रखा है. इस दौरान लोगों को बेवजह घर से न निकलने की मनाही है. सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलने की छूट है. लोग कोरोना के नियम न तोड़ें इसके लिए सड़कों पर पुलिस की तैनात है. लोगों ने इसके लिए भी नया रास्ता ढूंढ लिया है. सड़कों पर लॉकडाउन को देख बगहा और आसपास के इलाकों के लोग आजकल गंडक नदी के रास्ते यूपी के शहरों को ओर जा रहे हैं.
23 May 2021 01:14PM,by: Vikash Kumar
सूरजपुर कोतवाली थाना प्रभारी बसंत खलखो का वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज। एसपी राजेश कुकरेजा ने किया लाइन अटैच का आदेश जारी किया है। दरअसल, युवक पर निरीक्षक बसंत खलखो लाठी बरसाते हुए दिख रहे। इस वीडियो में पुलिस वाले ने स्कूटी सवार को रोकते हैं और पीछे बैठे युवक को स्कूटी से उतरने कहता है। इसके बाद टीआई उसकी लाठी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं. इसे देखकर स्कूटी चालक फरार हो जाता है. इस दौरान पीछे बैठा शख्स एक कागज दिखाता है। इसके बावजूद उस पर कार्यवाई किया गया। सूरजपुर कोतवाली थाना प्रभारी को किया गया लाइन अटैच
23 May 2021 01:14PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के वर्चुअल कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 159 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित उनके पालकों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1.50 लाख रूपए की राशि दी जाती है।
23 May 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







