Vikash Kumar

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में कोविड 19 टीकाकरण महाभियान के तहत विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों को अब तक कुल 56 लाख 99 हजार डोज वैक्सीन लग चुकी है। प्रदेश में अब तक 88 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रथम डोज और 62 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीनकी दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार अग्रिम पंक्ति के शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओं को प्रथम डोज और 59 प्रतिशत अग्रिम पंक्ति कार्यकतार्ओं को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई गई है। इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के 73 प्रतिशत नागरिकों को प्रथम डोज तथा इस आयु वर्ग के 6 प्रतिशत नागरिकों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में अब तक 21हजार 747 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई है।

04 May 2021 02:34PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

कोलकाता। ममता बनर्जी आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले की खरदाह विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है। इस सीट से टीएमसी के उम्मीद्वार काजल सिन्हा को 89 हजार 807 वोटों से जीत हासिल हुई है। काजल सिन्हा का कोरोना संक्रमण के चलते मौत होने के बाद यह सीट खाली हो चुकी है। जिसके बाद कार्यकर्ता यह कयास लगा रहे हैं कि ममता बनर्जी आने वाले छ: माह के भीतर खरदाह से चुनाव लड़ेगी। खरदाह के उम्मीद्वार काजल सिन्हा ने इस सीट से काफी बढ़त हासिल की है। इस सीट से चुनाव जीतने में ममता को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी को 213 व बीजेपी को 77 सीटों पर जीत हासिल हुई है। ममता बनर्जी अपनी तीसरी पारी के लिए 5 मई को शपथ ग्रहण करेगी। खबर है कि उसके साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

04 May 2021 12:34PM,
by: Vikash Kumar