latest

Generic placeholder image

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेटर लिखकर कई तरह की मांगें रखी हैं । रविवार को लिखे इस खत में वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि गन्ने की कीमतों में अच्छी वृद्धि की जाए , गेहूं और धान की फसल पर बोनस दिया जाए , पीएम किसान योजना में मिलने वाली राशि को दोगुना कर दिया जाए और डीजल पर सब्सिडी दी जाए । वरुण गांधी का यह खत किसानों को जरूर खुश कर सकता है , लेकिन योगी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं । माना जा रहा है कि वरुण के इस लेटर के सहारे विपक्ष के साथ किसान संगठन भी योगी सरकार पर दबाव बढ़ा सकते हैं ।

12 Sep 2021 03:44PM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो के ऐप पर अब आपको ग्रॉसरी सर्विस नहीं मिलेगी। फूड टेक प्लेटफॉर्म ने ऑर्डर पूर्ति में गैप, खराब कस्टमर एक्सपीरियंस और प्रतिद्वंद्वियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण हाल ही में शुरू की गई अपनी ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस को बंद करने का फैसला किया है, जो 15 मिनट में एक्सप्रेस डिलीवरी का वादा कर रही थी। कंपनी ने कहा कि ग्रोफर्स में उसके निवेश से उसके इन-हाउस ग्रॉसरी प्रयास की तुलना में बेहतर परिणाम मिलेंगे। मनीकंट्रोल के पास मेल की एक कॉपी मौजूद है जो ज़ोमैटो ने अपने ग्रॉसरी पार्टनर्स को भेजी है। Zomato के प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल से ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस बंद करने की पुष्टि की है। बिजनेस : ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी बंद करेगा ज़ोमैटो

12 Sep 2021 03:24PM,
by: Naveen kumar sahu