गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अपने पद से हटने के एक दिन बाद, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में राज्य का दौरा करने वाले हैं।
भाजपा विधायक दल की बैठक भी आज नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए होगी।
12 Sep 2021 08:24AM, by: Babuaa Desk
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से अपनी दूसरी पारी का शानदार आगाज किया है। रोनाल्डो के दो गोल के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड ने शनिवार को न्यूकैसल को 4-1 से हराया। रोनाल्डो ने पहला गोल 45+2वें मिनट में जबकि दूसरा गोल 62वें मिनट में किया। बता दें कि मैच में रोनाल्डो ने 45+2वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसी के साथ पहला हाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड के नाम रहा है।
12 Sep 2021 08:24AM,by: Naveen kumar sahu
दूसरी लहर में भारी तबाही मचाने के बाद भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि बीते तीन दिनों से भारत में कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। आज की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 28,591 नए कोरोना केस आए जबकि 338 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। इस दौरान 34,848 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले शनिवार को 33,376, शुक्रवार को 34973 नए केस आए थे।
12 Sep 2021 07:57AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में गणेश उत्सव के दूसरे दिन के 24 घंटे बाद भारत में 28,591 कोविड -19 मामले और 338 मौतें हुई हैं।
जबकि कोविड से संबंधित मौत का आंकड़ा बढ़कर 4,42,655 हो गया है। अब तक कुल 3,24,09,345 कोविड पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने की दर 97.49% हो गई है।
12 Sep 2021 07:22AM, by: Babuaa Desk
पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं.महाराष्ट्र की सीमा से लगे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक में सबसे ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं, इसको देखते हुए ऐतिहातन शहर के सिनेमा घरों और वाटर पार्क को बंद करने का आदेश प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है। प्रशासन के इस फैसले को ज्यादा केस बढ़ने पर लॉकडाउन के संकेत भी माना जा रहा है राजनांदगांव जिले मे लॉकडाउन के संकेत
12 Sep 2021 06:53AM,by: Imran Khan
केरल के काझीकोड एयरपोर्ट पर पिछले साल क्रैश हुए एअर इंडिया प्लेन के पायलट ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर का पालन नहीं किया था। शनिवार को सरकार की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी 257 पेज की रिपोर्ट में कहा कि पायलट की गलती के अलावा सिस्टमैटिक फेल्योर की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
12 Sep 2021 03:46AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





